Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 02:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्णिया की कशिश Big Boss में मचायेगी धमाल, जीत चुकी यह खिताब
अन्य खबरें

पूर्णिया की कशिश Big Boss में मचायेगी धमाल, जीत चुकी यह खिताब

November 4, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कशिश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Purnia : बिग बॉस 18 के मंच पर बिहार की एक और प्रतिभा ने दस्तक दी है। पूर्णिया की बेटी कशिश कपूर को सलमान खान के इस लोकप्रिय शो में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में शामिल किया गया है। दीपावली के ठीक पहले आई इस खुशखबरी ने न केवल कशिश के परिवार को बल्कि पूरे पूर्णिया को गौरवान्वित कर दिया। मनोरंजन जगत में अपनी विशेष पहचान बना चुकी कशिश ने स्प्लिट्सविला 15 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जहां उन्होंने सनी लियोनी और तनुज विरवानी द्वारा होस्ट किये गये शो में दस लाख रुपये का पुरस्कार अपने नाम किया।

इतना ही नहीं, वह बिहार की मिस फैशन आइकॉन का खिताब भी जीत चुकी हैं और गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों में एंकरिंग का अनुभव रखती हैं। कशिश की शैक्षिक यात्रा पूर्णिया के प्रतिष्ठित विद्यालयों से होती हुई दिल्ली तक पहुंची, जहां उन्होंने एमआईटी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में डिग्री हासिल की। उनके पिता पवन कुमार सिंह एक सरकारी अधिकारी हैं और माता जुली सिंह एक वकील हैं। सोशल मीडिया पर छह लाख से अधिक फॉलोअर्स वाली कशिश ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर अपने प्रशंसकों से समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर तक का सफर उन्होंने अकेले तय किया है, लेकिन विजय के लिए उन्हें अपने प्रशंसकों के प्यार और वोट की जरूरत होगी। अब देखना यह है कि बिग बॉस के घर में वह कैसा प्रदर्शन करती हैं और अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर कैसे खरी उतरती हैं।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल

इसे भी पढ़ें : यहां ना NRC लागू होगा ना UCC, यहां सिर्फ CNT-SPT रहेगा : हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : BJP का झारखंड के लिये संकल्प पत्र जारी, पढ़ें हू-ब-हू

इसे भी पढ़ें : कल्पना सोरेन का दो रोड शो आज, जानें जगह और वक्त

इसे भी पढ़ें : छठ को लेकर पुलिस-प्रशासन को सीएम नीतीश की सख्त हिदायत… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : झारखंड का बकाया लौटा दे केंद्र सरकार : हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : छुट्टी को लेकर CM हेमंत सोरेन का चुनाव आयोग से आग्रह… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुमका के जाहिद अंसारी को उठा ले गयी जमुई पुलिस… जानें क्यों
Next Article महापर्व छठ नहाये-खाये के साथ आज से शुरू, सूप-दउरा से लेकर नारियल तक का जानें रेट

Related Posts

Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.