Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 06:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यहां ना NRC लागू होगा ना UCC, यहां सिर्फ CNT-SPT रहेगा : हेमंत सोरेन
Headlines

यहां ना NRC लागू होगा ना UCC, यहां सिर्फ CNT-SPT रहेगा : हेमंत सोरेन

November 3, 2024No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यहां ना UCC लागू होगा ना NRC होगा। यहां सिर्फ सीएनटी एसपीटी होगा। ये लोग घर परिवार को तोड़ने में लगे हैं। ये विषैला जहर उगलते हैं। उनके आगे विषधर भी असफल है। इन लोगों से बच के रहना है। 5 वर्ष के दौरान हम लोगों ने कितनी चुनौतियों का सामना किया या आप सभी ने देखा है। मौका था गढ़वा में आयोजित चुनावी सभा का। हेमंत सोरेन वहां JMM कैंडिडेट मिथिलेश ठाकुर के लिये लोगों से वोट की अपील करने पहुंचे थे। मौके पर CM हेमंत सोरेन ने कहा कि जुमलाबाज भाजपा के लोग यहां आने वाले हैं। ये लोग यहां का बेटा, आदिवासी-मूलवासी को हटाना चाहते हैं। जब हम लोग आपके लिए काम करना यहां शुरू किया। सरकार गठन के बाद तो इन लोगों ने झूठे आरोप में मुझे जेल में डाल दिया। इन्हें यहां के आदिवासी-मूलवासी दलित, पिछड़ों से कोई मतलब नहीं है। उन्हें यहां से मतलब है तो यहां के खनिज संपदा से मतलब है और झारखंड के खनिज संपदा का 1 लाख 36000 करोड़ हमारा बकाया ये नहीं दे रहे हैं।

झारखण्ड में सिर्फ CNT/SPT चलेगा
न कोई UCC चलेगा, न NRC चलेगा pic.twitter.com/M7Jrqt5ib8

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 3, 2024

Advertisement Advertisement

भाजपा सूखता हुआ पेड़

हेमंत सोरेन ने बताया यहां की माता बहनों के सम्मान में हम आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। आने वाले 5 वर्ष में हर घर में एक लाख रुपये पहुंचने का काम करेंगे और हम लोगों ने कानून बना दिया है कि जिनके खाते में 1000 रुपये जा रहा है। वह 2500 रुपया हो जाएगा। इन्हें अगर मौका लग गया तो यह आपके शरीर से कतरा-कतरा खून निकाल लेंगे। 5 वर्ष से ये सत्ता से बेदखल हैं। आज भारतीय जनता पार्टी का पेड़ सूखते जा रहा है। आने वाले समय में फिर 5 साल तक इन्हें बाहर करेंगे और इन्हें जड़ से उखाड़ कर देख देंगे।

भाजपा के जुमलेबाजी में झारखण्ड की जनता नहीं फंसने वाली। भाजपा का बस चले तो यह लोगों के शरीर से एक-एक कतरा खून का निकाल ले। pic.twitter.com/Z37nnfXwG6

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 3, 2024

गड़बड़ी करने वाले जेल जाएंगे

सोरेन ने कहा ये लोग कहते हैं JPSC और CGL परीक्षा के जरिए हुई नियुक्ति का CBI से जांच करेंगे। हमने CGL परीक्षा की पूरी जांच कर ली है। लोग चिन्हित हो चुके हैं, जिन्होंने गड़बड़ी करने की कोशिश की, गड़बड़ी तो कर नहीं पाये और लेकिन पकड़े जा चुके हैं चुनाव समाप्त होते ही वे सभी जेल जाएंगे।

हम लोगों ने कठोर पेपर लीक रोकने वाला कानून बनाया।
सीजीएल परीक्षा को असफल करने की जिसने कोशिश की वह सब चिन्हित हो चुके हैं। चुनाव का परिणाम आएगा और वह सब लोग जेल जाएगा। pic.twitter.com/fdN5qKOdrt

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 3, 2024

डर से चुनाव पहले कराया

हेमंत सोरेन ने कहा इन लोगों ने हमारे कार्यकाल को पूर्ण नहीं होने दिया। एक माह हमारा कार्यकाल बचा हुआ था। इन्होंने एक माह पूर्व चुनाव करा दिया। इन्हें पता था कि एक अगर माह मैं और यहां के लोगों के कार्य कर दिया तो इनकी पूरी तरह से भद्द पीट जाएगी।

दो चरण में चुनाव क्यों, पांच चरण में क्यों नहीं

हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इनके गृह मंत्री ने कहा है कि नक्सलवाद खत्म कर देंगे। हम पूछना चाहते हैं तो अगर नक्सलवाद खत्म नहीं हुआ तो जो पांच चरण में होने वाले चुनाव को दो चरण में कैसे करा रहें हैं। इससे साफ संकेत है कि इस राज्य में नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो चुका है। आने वाला समय बताएगा झूठ क्या है और सच क्या?

बंगलादेश के प्रधानमंत्री को क्यों शरण दे रखा है

हेमंत सोरेन ने कहा ये लोग बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि देश के प्रधानमंत्री जी जब वे शपथ ग्रहण कर रहे थे तो संविधान किताब पर माता में ठोक रहे थे। आप बोल रहे थे कि देश संविधान से चलेगा। कायदे कानून से चलेगा। हर वर्ग, हर समाज को हक अधिकार मिलेगा। मैं यह जानना चाहता हूं कि बांग्लादेश के साथ अंदर ही अंदर कोई समझौता है क्या? आज बांग्लादेश के पूर्व प्रधानमंत्री का अपने यहां प्लेन उतारने क्यों उतारने दिया? उसे किस आधार पर शरण दे रखा है? यह बताइये झारखंड में बिजली उत्पादन होता है और बांग्लादेश में सप्लाई करते हैं और बांग्लादेशी घुसपैठ की बात करते हैं। बांग्लादेश की सीमा का सुरक्षा किसके जो जिम्मे हैं भारत सरकार के जिम्मे में है। इसमें राज्य सरकार का कोई रोल नहीं। बांग्लादेश से घुसपैठ करने वाले आपके साथी राज्यों से घुसकर आता है। वहां क्यों नहीं रोकते हैं घुसपैठ।

बांग्लादेश के साथ भाजपा ने सेटिंग कर रखी है। पहले उनके पूर्व प्रधानमंत्री को देश में शरण देता है और आरोप झारखण्ड पर लगाता है?
झारखण्ड की बिजली बांग्लादेश को जाती है, झारखण्ड को धुंआ मिलता है। और आरोप भी झारखण्ड पर लगाते हैं? यह खुद बोलते हैं बांग्लादेशी घुसपैठ इनके राज्य से होती… pic.twitter.com/NLRRnwHnxX

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 3, 2024

केंद्र सरकार ने पेंशन रोका, हमने दिया

हेमंत सोरेन ने कहा… मैया सम्मान योजना क्या मुसलमान के लिये है, हिंदुओं के लिये है, सिखों के लिये, ईसाइयों के लिये है, नहीं यह योजना सभी के लिये है। यह देश का पहला राज्य है जो देश जो कर्मचारी को बुढ़ापे की लाठी पेंशन देने का काम कर रही है। ये लोग सबके बुढ़ापे लाठी छीन लेता है। ये लोग कहते हैं कि झारखंड सरकार पेंशन नहीं दे रही है। जबकि केंद्र सरकार से मिलने वाला पैसा तुम लोगों ने रोक रखा है। झारखंड के हिस्से का पैसा राज्य सरकार ने ना रोका है न कभी रोकेगी।

इसे भी पढ़ें : JMM ने जारी की पहली लिस्ट, 35 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान

इसे भी पढ़ें : RJD ने जारी की पहली लिस्ट, 6 नामों का ऐलान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBJP का झारखंड के लिये संकल्प पत्र जारी, पढ़ें हू-ब-हू
Next Article सीएम हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू भाजपा में शामिल

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.