Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 31 October, 2026 • 12:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में गरजे सीएम योगी, बोले- माफियाओं के लिये खड़ी है बुलडोजर
Headlines

झारखंड में गरजे सीएम योगी, बोले- माफियाओं के लिये खड़ी है बुलडोजर

November 6, 2024No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
योगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के अखाड़े में उतरे। उन्होंने जन आशीर्वाद सभा को संबोधित करते हुए लोगों का आह्वान किया कि ताकत का अहसास कराइये। पत्थरबाज सड़कों पर झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करेंगे और हर घर पर बजरंगी पताका फहराती दिखाई देगी। साथ ही कहा कि बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे।

योगी ने कहा कि झामुमो, राजद और कांग्रेस का गठबंधन झारखंड के विकास के लिए नहीं है। ये विनाश के दूत हैं। भ्रष्टाचार के फरिश्ते हैं। यहां की सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट बैंक के लिए प्रश्रय दिया है। योगी आदित्यनाथ ने एनडीए के संकल्प पत्र को दोहराया और कहा कि एनडीए की सरकार बनी तो गोगो दीदी योजना से हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही 21 लाख लोगों को पक्का घर दिया जाएगा। बालू फ्री में दी जाएगी। ये सभी लाभ झारखंडवासियों को दिए जाएंगे, बांग्लादेशी घुसपैठियों को नहीं।

योगी ने कहा कि जो लोग कहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाएगा, वे देख रहे हैं कि मंदिर भी बन गया और रामलला विराजमान भी हो गए हैं। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश निर्दोष नागरिकों-हिंदुओं को छेड़ने वाले को छोड़ता नहीं है। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर बने, इसके लिए रामभक्तों ने संघर्ष किया। लाखों रामभक्तों ने बलिदान भी दिया। योगी ने कहा कि कांग्रेस, राजद, झामुमो राम मंदिर निर्माण के मार्ग में बाधक थे। यूपी में भाजपा सरकार बनी, तो 500 वर्ष की समस्या का समाधान हो गया।

आने वाले समय में यह लोग घरों में शंख नहीं बजाने देंगे

योगी ने झारखंडवासियों का आह्वान किया कि जातियों में बंटिए मत। जाति, क्षेत्र, भाषा के नाम पर बांटने वाले वही लोग हैं, जो संकट आने पर साथ खड़े नहीं होंगे। कांग्रेस ने 1947 से देश को जख्म दिया। यही काम राजद ने बिहार व झामुमो ने झारखंड में किया। जिस प्रकार से झारखंड के अंदर रोहिंग्या की घुसपैठ प्रारंभ कराई गई है। डेमोग्राफी इसी प्रकार चेंज हुई तो यह लोग आज यात्रा रोक रहे हैं, आने वाले समय में घरों में घंटी व शंख नहीं बजाने देंगे। भाजपा को लाइए, एक रहिए और नेक रहिए। भाजपा लाइए, रामनवमी की सुरक्षित यात्रा निकालिए। देश का इतिहास गवाह है, जब भी जाति, क्षेत्र व भाषा के नाम पर बटे हैं तो निर्ममता से कटे हैं।

योगी ने कहा कि कहीं बांग्लादेशी तो कहीं रोहिंग्या घुसपैठ हो रही है। दुस्साहस की पराकाष्ठा तब होती है जब पर्व-त्योहार में उनके द्वारा मां दुर्गा, रामनवमी जुलूस पर पथराव होता है। वर्ष 2017 के पहले यूपी में भी होता था लेकिन अब वहां शोभायात्रा पर पथराव नहीं होता। क्योंकि, ऐसे करने वाले अंजाम भुगतते हैं। यूपी में कर्फ्यू है न दंगा, वहां सब चंगा। सीएम ने कहा कि जैसे कश्मीर से पत्थरबाज समाप्त हुए, भाजपा सरकार बनने पर वैसे ही झारखंड से नक्सलवाद भी समाप्त करेंगे। साथ ही कहा कि पिछले दिनों हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई से अधिक सीटें जीती और कांग्रेस धराशायी हो गई। वहां की जनता ने बताया कि विकास, सुरक्षा, सुव्यवस्था व सुशासन के लिए डबल इंजन आवश्यक है और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार चले तो सोने पर सुहागा है।

लूट का इससे घटिया स्तर नहीं देखा जा सकता

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश की आजादी के लिए कोडरमा से चार-चार हुतात्माओं ने बलिदान दिया था लेकिन आज झारखंड में क्या हो रहा है। एक आलमगीर आलम औरंगजेब ने देश को लूटा व पवित्र मंदिरों को नष्ट किया था, दूसरा झामुमो सरकार का मंत्री आलमगीर था, उसके व नौकरों के घर में नोटों की गड्डियां मिली थीं। इसने गरीबों व झारखंडवासियों का पैसा लूटा। लूट का इससे घटिया स्तर नहीं देखा जा सकता। विकास के नाम पर जिन लोगों ने आमजन को छला है, यह चुनाव उन्हें जवाब देने का अवसर है। जहां भी भाजपा सरकारें हैं, वहां विकास का मॉडल और विरासत का सम्मान किया।

कांग्रेस के समय चीन भारत में घुसता था, आज उनकी सेना पीछे हट रही

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं होगा। कांग्रेस की सरकार होती थी तो चीन हमारे देश के अंदर घुसता था और अब चीन की सेना पीछे हट रही है। वहां भारत की सेना गश्त कर रही है। भारत का नाम सुनकर पाकिस्तान को कंपकंपी शुरू हो जाती है। पाकिस्तान को सपने आते हैं। वह यूएन में कहता है कि भारत हमला कर सकता है, बचाओ। सरकार ऐसी ही होनी चाहिए, जो दुश्मन के दिल को दहला सके।

झामुमो सरकार का संरक्षण पाकर झारखंड में फल-फूल रहे माफिया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस, झामुमो व राजद ने गरीबों के पेट पर लात मारा। किसानों को आत्महत्या और नौजवानों को पलायन के लिए मजबूर किया। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर यह क्षेत्र अभ्रक की खदानों के लिए जाना जाता है। घर बनाने के लिए गरीब को एक ट्राली बालू नहीं मिलता लेकिन सरकार का संरक्षण प्राप्त करके बालू माफिया, वन माफिया, शराब माफिया, भूमाफिया फल-फूल रहे हैं। माफिया का उपचार केवल भाजपा है। पहले उत्तर प्रदेश में भी माफिया सीना तानकर चलते थे लेकिन 2017 के बाद जब बुलडोजर ने चलना प्रारंभ किया तो दुर्दांत से दुर्दांत माफिया भी उत्तर प्रदेश को छोड़ चुके हैं। खनन, वन, पशु, संगठित अपराध में लिप्त माफिया, शराब, भूमाफिया आदि यूपी से ऐसे ही गायब हो गए हैं, जैसे गधे के सिर से सींग। योगी ने सख्त लहजे में कहा कि देख लें झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो माफियाओं के लिये बुलडोजर खड़ी है। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

योगी ने कहा कि संताल क्षेत्र में जनजातीय की आबादी 42 से घटकर 28 फीसदी होने पर कोर्ट ने भी चिंता व्यक्त की है और जांच करने को कहा है कि यह आबादी कैसे दूसरे समुदाय की हो गई है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस मंशा के साथ झारखंड का निर्माण किया था, उन भावनाओं को सम्मान देने, विकसित व सुरक्षित झारखंड की स्थापना के लिए यह चुनाव है।

इस दौरान योगी ने कोडरमा से डॉ. नीरा यादव, बरकठा से अमित यादव, बड़कागांव से रोशनलाल चौधरी, हजारीबाग सदर से प्रदीप प्रसाद, जमशेदपुर पूर्व से पूर्णिमा दास साहू, पश्चिम से सरयू रॉय, पोटका से मीरा मुंडा व जुगसलाई से रामचंद्र सहिस के लिए वोट मांगे।

इसे भी पढ़ें : Jairam Mahto की JLKM ने जारी की एक और लिस्ट, 14 नामों का ऐलान

इसे भी पढ़ें : BSP के 24 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleछठ महापर्व को लेकर बदला गया रांची का ट्रैफिक रूट… देखें
Next Article तीन कुख्यात जिला बदर, नौ दागी को रोज हाजिरी लगाने का आदेश… जानें कहां

Related Posts

झारखंड

सुरमई शाम, माटी की महक और बच्चों का हुनर… जेसोवा मेले के दूसरे दिन खिली खुशियां

October 30, 2026
Headlines

राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात राहुल दूबे के गैंग पर बड़ा प्रहार

October 30, 2026
Headlines

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 31 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 31, 2026

सुरमई शाम, माटी की महक और बच्चों का हुनर… जेसोवा मेले के दूसरे दिन खिली खुशियां

October 30, 2026

राजधानी में एनकाउंटर, कुख्यात राहुल दूबे के गैंग पर बड़ा प्रहार

October 30, 2026

‘बिहार है तैयार, जी आया नूं’ थीम पर मनेगा 360वां प्रकाश पर्व, सीएम बोले- समय पर पूरे हों सारे काम

October 30, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं का 4 गुना बढ़ेगा दायरा, मेडिकल कॉलेजों में लागू होगा PPP मॉडल : सीएम सम्राट

October 30, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.