Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 12:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 30 हजार जवान संभालेंगे कल 38 विस क्षेत्रों में सुरक्षा की कमान
Headlines

30 हजार जवान संभालेंगे कल 38 विस क्षेत्रों में सुरक्षा की कमान

November 19, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुरक्षा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 20 नवंबर को मतदान होना है। इसको लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 585 कंपनी, जैप की 60 कंपनी के अलावा जिला बल और होमगार्ड के 30 हजार जवान तैनात किये गये हैे। IG अभियान सह नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने मंगलवार को बताया कि विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े और तगड़े इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा में कोई कमी न रहे इसके लिये पर्याप्त संख्या में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे। इस चरण में कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि मतदान वाले क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए बाहर से गये राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को वह संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं को ही वहां रहने की अनुमति है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को मतदान मत वाले क्षेत्र में नहीं रहने देने के संबंध में चुनाव आयोग का स्पष्ट आदेश है। इसे सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिला प्रशासन होटल आदि की भी जांच करेंगे। बाहरी लोगों के मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 20 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है। सभी मतदान केंद्रों की लाइव निगरानी की जायेगी। इसके लिए मतदान केंद्र के अंदर और बाहर दो कैमरे लगाये गये हैं। जिला से लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तक में वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान केंद्रों की लगातार निगरानी की जायेगी। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि से बाहर कैंप लगाना है। कैंप में पार्टी और प्रत्याशी से जुड़ा कोई पोस्टर, सिंबल आदि नहीं लगाना है।

इन सीटों पर होगा मतदान

राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी।

इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

झारखंड विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी, कल्पना सोरेन, सुदेश महतो, सीता सोरेन, रबीन्द्रनाथ महतो, बसंत सोरेन सहित कई और दिग्गजों के नाम शामिल हैं। इस चुनाव में संताल की 18 सीटों पर भी मतदान होगा, जो झामुमो का गढ़ माना जाता है। दूसरे चरण में 528 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिसमें 472 पुरुष और 55 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के विकास में भाजपा सबसे बड़ा रोड़ा : हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : बोकारो में गरजे PM मोदी, बोले- झारखंड में BJP के पक्ष में चल रही प्रचंड आंधी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअगले 48 घंटे काफी महत्वपूर्ण, बिना जांच एक भी गाड़ी न हो पार : DC
Next Article बीवी को बेसुध कर दोस्त से कराया रे’प, फिर…

Related Posts

Headlines

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026
Headlines

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026
Headlines

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 KW तक जमीन-मकान की नाप-जोख बंद

October 31, 2026

CM सम्राट ने लॉन्च किया ‘UPYOG’, अब घर बैठे पास होंगे नक्शे और बनेंगे लाइसेंस

October 31, 2026

बिहार के युवाओं को हुनरमंद बनाने की नई पहल, 1609 केंद्रों पर शुरू होगी ‘डिजिटल मित्र’ ट्रेनिंग

October 31, 2026

छठ की तैयारियों पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों पर नाम लिख जगह छेकी तो होगा केस

October 31, 2026

रांची की नसों में उतरने से पहले धरा गया 20 लाख का धीमा जहर, लोहरदगा में थार समेत 8 अरेस्ट

October 31, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.