Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 02:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी रांची में सबसे ज्यादा ठंड, चार रोज घने कोहरे के अलर्ट
Headlines

राजधानी रांची में सबसे ज्यादा ठंड, चार रोज घने कोहरे के अलर्ट

January 5, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ठंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के लोग ठंड से कांप रहे हैं। सुबह और शाम को ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। सुबह और रात में जगह-जगह आग जलाकर लोग ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी दिख रहा। लगातार चल रही हवा ने झारखंड में ठंड बढ़ा दी है। शनिवार को राजधानी रांची के कांके में पारा लुढ़ककर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी में शनिवार सुबह हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहा लेकिन धीरे-धीरे आसमान साफ हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार पांच और छह जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाने की भी संभावना है। सात, आठ जनवरी को भी कोहरा छाया रहेगा। धीरे-धीरे मौसम साफ होगा। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 07.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 09.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बोकारो का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस संबंध में रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेंटीग्रेड रांची में दर्ज किया गया। सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.5 डिग्री सेंटीग्रेड सिमडेगा में रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा।

इसे भी पढ़ें : SBI में 150 पदों पर निकली भर्ती; इंटरव्यू देकर सीधे पाय नौकरी

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन के करीबी आकाश के इस गुर्गे को मिली बेल… जानें

इसे भी पढ़ें : ठंड को लेकर रांची के सभी स्कूल बंद करने का आदेश, कब तक… जानें

इसे भी पढ़ें : ‘मंईयां’ कार्यक्रम की सुरक्षा की कमान संभालेंगे पांच हजार जवान

इसे भी पढ़ें : लापता बेटी को 20 साल बाद घरवालों से मिला गया Youtube… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस इलाके का पारा पहुंचा 3.3 डिग्री, तीन रोज रहेगा घना कोहरा

इसे भी पढ़ें : PLFI के तीन हार्ड कोर उग्रवादियों के घर डुगडुगी बजा गयी पुलिस… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 05 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article जयंती पर याद किये गये सुशील मोदी, CM नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.