Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 30 April, 2026 • 07:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘मंईयां’ कार्यक्रम की सुरक्षा की कमान संभालेंगे पांच हजार जवान
Headlines

‘मंईयां’ कार्यक्रम की सुरक्षा की कमान संभालेंगे पांच हजार जवान

January 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंईयां
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा सहित कई आला अधिकारी नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड पहुंचे। वहां सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक मैनेजमेंट तक के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये गये। SSP चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिस अफसरों और कर्मियों को ब्रीफ भी किया।
SSP ने बताया कि छह जनवरी को मंईयां सम्मान योजना को लेकर रांची में बड़े कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें लगभग तीन-चार लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, भीड़ मैनेमेंट और ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर मंथन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में जिन अफसरों और कर्मियों की ड्यूटी लगी है, उन्हें ब्रीफ भी किया गया।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। छह जनवरी को नामकुम खोजा टोली स्थित आर्मी ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री और अन्य नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा महिलाएं आएंगी। ऐसे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनके आने-जाने वाली सड़कों पर किसी तरह की परेशानी न हो। जब वे सभा स्थल पर पहुंचे तो उनके लिए वाशरूम के साथ पानी की समुचित व्यस्था हो। इन सबके लिए हर तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं।
समारोह स्थल की सुरक्षा को लेकर पांच हजार बलों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ अलग-अलग विंग बनाकर उसमें मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाएगी। कार्यक्रम वाले दिन के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान जारी किया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से लाभुकों को आना है। ऐसे में उनके बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं। मुख्य मंच के आसपास सुरक्षा के लिए बेहतर सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की जा रही है। सड़कों पर आवागमन प्रभावित न हो इसके लिए भी विशेष प्लान बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से आला अधिकारियों ने की मुलाकात, दी बधाई

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत का ऐलान- खरसावां शहीदों के परिजनों को मिलेगी नौकरी

इसे भी पढ़ें : माओवादी कमांडर को टपकाने में शामिल मोस्ट वांटेड धराया, उगला कई राज

इसे भी पढ़ें : नये साल की पहली सुबह सिमडेगा जेल में रेड, यहीं कैद है आमन साहू का खास

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलापता बेटी को 20 साल बाद घरवालों से मिला गया Youtube… जानें कैसे
Next Article RIMS PHD एंट्रेंस के लिये इस रोज तक होगा आवेदन

Related Posts

Headlines

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026
Headlines

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘राजनंदनी’ का कमरा बना हादसे का पिंजरा, आठ लोग पहुंच गए अस्पताल

April 30, 2026

राशिफल @ 30 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 30, 2026

रांची के विकास का नया ब्लूप्रिंट तैयार, सीएम बोले- हरियाली से समझौता नहीं

April 29, 2026

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.