Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 11:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भयंकर हा’दसे में 22 जख्मी, एक का हाथ क’टकर बस में लटक गया
Headlines

भयंकर हा’दसे में 22 जख्मी, एक का हाथ क’टकर बस में लटक गया

January 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Khunti : खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के चंद्रपुर मोड़ के पास रविवार को सुबह लगभग नौ बजे कार और यात्री बस के बीच हुई टक्कर के बाद बस के पलट जाने से 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। बस पर सवार एक व्यक्ति का हाथ कटकर बस मेंं ही रह गया।

सभी घायलों का तोरपा रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद सभी को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार फिजाएंड फिजा नामक यात्री बस तपकारा से रांची जा रही थी। चंद्रपुर मोड़ के पास बस एक कार टकरा कर पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और फोन कर खूंटी और तोरपा की सभी एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। बाद में खुद रेफरल अस्पताल पहुंचे और घयालों को अस्पताल भेजने में मदद की।

दुर्घटना में कमड़ा निवासी राहिल भेंगरा और अनिमा भेंगरा, रनिया निवासी राहिल एंजेला टूटी , शांति नगर तोरपा निवासी निमुती टोपनो

, सुनीता बारला खुदीवीर, रांची निवासी

शेख राजू ,तपकरा निवासी साहिन खातून

जैना मोड़ अकबर अंसारी , संतोषी टोपनो , संगीता गुड़िया, विनय आईंद, शांति सोय, नियरजन बरजो , शिवानी हेमरोम, गटुहातू, छोटन आईंद उयूर गुड़िया, कोनुएंट गुड़िया तपकरा, दीपक कुमार, साहिल अंसारी और शाहबाज अंसारी शामिल हैं।

रेफरल अस्पताल में नहीं था कोई डॉक्टर, आयुष चिकित्सक ने किया इलाज

रेफरल अस्पताल में बद इंतजामी कोई नई बात नहीं है, पर उस समय स्थिति और तकलीफ देह हो जाती है, जब कोई दुर्घटना हो जाती है और इलाज के लिए अस्पताल में कोई चिकित्सक न मिले। दुर्घटना में 22 से अधिक लोगों को रविवार सुबह अस्पताल लाया गया और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ संजय ने घायलों का इलाज किया। आयुष चिकित्सक डॉ संजय रनिया में पदस्थापित हैं। उन्हें आपातकालीन स्थिति के लिए रेफरल अस्पताल बुलाया गया था। घायल के परिजनों का कहना है कि रेफरल हॉस्पिटल इस क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है और वहां किसी एमबीबीएस डॉक्टर का नहीं रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोगों ने इसकी शिकायत विधायक सुदीप गुड़िया और सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी से भी की। अस्पताल के कर्मचारियों से भी स्वीकार किया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिदेन मुंडू हमेशा अस्पताल से गायब रहते हैं। वे रांची में रहते हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नहीं रहने से पूरी व्यवस्था चरमरा गई है।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन के करीबी आकाश के इस गुर्गे को मिली बेल… जानें

इसे भी पढ़ें : ठंड को लेकर रांची के सभी स्कूल बंद करने का आदेश, कब तक… जानें

इसे भी पढ़ें : ‘मंईयां’ कार्यक्रम की सुरक्षा की कमान संभालेंगे पांच हजार जवान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM नीतीश ने मुजफ्फरपुर को 451 करोड़ की सौगात, क्या बोल गये… देखें
Next Article नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर फिरा पानी… जानें कैसे

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.