Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 03:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में सभी स्कूल-कॉलेज,विवि ,छात्रावास व शिक्षण संस्थान 17 मार्च से 14अप्रैल तक बंद
रांची

झारखंड में सभी स्कूल-कॉलेज,विवि ,छात्रावास व शिक्षण संस्थान 17 मार्च से 14अप्रैल तक बंद

March 16, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मुख्यमंत्री कोरोना वायरस को लेकर एहतियात के तौर पर  की कई घोषणाएं

रांची। विश्वव्यापी कोरोना वायरस से उत्पन्न महामारी पर अंकुश लगाने को लेकर झारखंड सरकार ने 17 मार्च से 14 अप्रैल तक राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय,कोचिंग सेंटर, मल्टीप्लैक्स, सिनेमा हॉल, म्यूजियम, बायोडायवर्सिटी पार्क, स्वीमिंग पुल और पार्क को बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में कोविड-19 से बचने को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाये गये एहतियाती कदम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विधानसभा में भोजनावकाश के बाद अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष से यह भी आग्रह किया कि बजट सत्र के दौरान 17 मार्च से सदन के चलने तक दर्शक दीर्घा को बंद रखा जाए। उन्होंने बताया कि रांची समेत सभी प्रमंडलों में आईसोलेशन वार्ड की स्थापना की जाएगी और कोरोना वायरस जांच के लिए सेंटर बनाएं जाएंगे। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि जमशेदपुर में एमजीएम अस्पताल में कोरोना टेस्ट सेंटर ने काम करना प्रारंभ कर दिया है और राज्य के सभी प्रमंडलों में ऐसे सेंटर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिलों और प्रखंड मुख्यालयों में भी विशेष नजर रखी जा रही है। देश के कई राज्यों में राज्य के लोग काम करने जाते है, ऐसे लोगों के वापस लौटने पर उनके स्वास्थ्य जांच का निर्देश दिया गया है। राज्य के 300 चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह भी तय करेगी कि प्रतिष्ठित संस्थानों को बंद रखने के दौरान वहां काम करने वाले लोगां के वेतन में कोई कमी या कटौती न हो, इस संबंध में श्रम नियोजन विभाग को सारी गतिवधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही 15 दिनों के अंदर वेतन और मानदेय भुगतान का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि नामकुम में कोरोना जांच पर नजर रखने के लिए मुख्य केंद्र की स्थापना की गयी है। इसके अलावा जेल जाने वाले नये कैदियों को पहले अलग स्थान पर रखा जाएगा और जांच के बाद ही उन्हें अन्य कैदियों के साथ जेल में रखने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा सभी छात्रावासों को बंद करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन वैसे गरीब छात्र जो अपने घर जाने में असमर्थ है, उन्हें छात्रावास में ही रहने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उनके स्वास्थ्य पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। हेमंत सोरेन ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति के कारण रोजगार का संकट भी उत्पन्न होने की आशंका है, ऐसी स्थिति में सभी गांवों खाद्यान्न वितरण केंद्र की स्थापना की जाएगी, जहां जरूरतमंदों के लिए अनाज की व्यवस्था की जाएगी।

कोरोना वायरस को लेकर 30 मार्च तक डॉक्टरों और पारा मेडिकल कर्मियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी और रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में हेल्प डेस्क स्थापित किये जा रहे है, टिकट काटने के दौरान यात्रियों के मोबाइल नंबर भी लेने का निर्देश दिया गया है ताकि बाद में उनसे संपर्क किया जा सके। उन्होंने बताया कि विदेशों से लौटे 400 लोगों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है जिसमें से 175 लोगों में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया है और उन्हें छुट्टी दे दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का रूप लेकर देश-प्रदेश में पहुंचा है, इससे बचाव के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है और सारी स्थितियों पर नजर बनाये रखेंगे। सभी जिलों के उपायुक्तों को आईसोलेशन सेंटर बनाकर स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है और यदि कोई व्यक्ति स्वास्थ्य जांच से इंकार करता है, तो पूर्व के कानून के मुताबिक उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि धार्मिक स्थलों में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर क्या निर्णय लिया जाए, इस पर फैसला लेने के लिए सभी से सुझाव आमंत्रित है, लेकिन राज्य सरकार यह अपील करती है कि भीड़ वाले स्थानों पर जाने से लोग बचे।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रश्नोत्तरकाल के दौरान भी इस संबंध में जानकारी दी थी कि वे विधानसभा परिसर में ही वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेंगे और इस निर्णय के आलोक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव डी.के. तिवारी, स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की और इसके बाद ही सदन में आकर यह घोषणा की।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयस बैंक 18 मार्च को शाम 6 बजे से काम करने लगेगा
Next Article निर्भया के तीन दोषियों ने कोर्ट से 20 मार्च के डेथ वारंट पर रोक लगाने को कहा

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
झारखंड

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.