Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 02:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कड़ाके की ठंड के बीच भूकंप के झटके, तीव्रता 3.4… जानें कहां
Headlines

कड़ाके की ठंड के बीच भूकंप के झटके, तीव्रता 3.4… जानें कहां

February 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भूकंप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Shimla : हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच भूकंप के झटके लगे हैं। पर्वतीय जिला कुल्लू में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटकों से धरती हिली। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 रही। ये झटके सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर कुछ सेकंड तक रहे। इसका असर कुल्लू जिला से सटे इलाकों में भी महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप का केंद्र कुल्लू में 31.76 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.49 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा और इसकी गहराई जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। भूकंप के झटकों के कारण किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से कुल्लू जिला व साथ लगते क्षेत्रों में किसी तरह के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। इससे पहले कुल्लू जिला से सटे मंडी, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों में कई बार कम तीव्रता के भूकंप के झटके लग चुके हैं। हालांकि इस दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।

हिमाचल प्रदेश में भूकंप का लगातार आना लोगों को दहशत में डाल रहा है। पिछले कई सालों से यहां Earthquake के झटके लग रहे हैं। बता दें है कि हिमाचल प्रदेश Earthquake की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन 4 व 5 में शामिल है। यहां कई वर्षों से भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जाते रहे हैं। वर्ष 1905 में कांगड़ा व चम्बा जिलों में आये विनाशकारी भूकंप से 10 हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे।

हिमाचल में अगले दो दिन बरसेंगे बादल, जारी हुआ अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पुर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज से मौसम में बदलाव आएगा। खासतौर पर अगले दो दिन तेज़ वर्षा व बर्फबारी होने की आशंका जताई गई है। अगले 24 घंटों में यानी चार फरवरी को किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में अंधड़ व आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। छह से नौ फरवरी तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें : महाकुम्भ में आखिरी अमृत स्नान पर नागा श्रद्धालुओं को देखने उमड़ा जन सैलाब

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहाकुम्भ में आखिरी अमृत स्नान पर नागा श्रद्धालुओं को देखने उमड़ा जन सैलाब
Next Article कंचन सिंह सहित नॉन स्टेट सिविल सेवा के छह अधिकारी बने IAS

Related Posts

Headlines

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026
Headlines

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026
Headlines

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ : रांची में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीसी बोले- 24 घंटे फील्ड…

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.