Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 02:48 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प. बंगाल में अपने निवेश को बढ़ाकर दोगुना करेगी रिलायंस : मुकेश अंबानी
Headlines

प. बंगाल में अपने निवेश को बढ़ाकर दोगुना करेगी रिलायंस : मुकेश अंबानी

February 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिलायंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto
  • 1 लाख करोड़ हो जाएगा रिलायंस का निवेश
  • अगले 3 सालों में 400 नए स्टोर प. बंगाल में खोलेगा रिलायंस
  • कोलकाता में नया AI डेटा सेंटर 9 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा

Kolkata : रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले 10 वर्षों में पश्चिमी बंगाल में अपने निवेश को बढ़ाकर दोगुना कर देगी। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 8वें बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में यह घोषणा की। मुकेश अंबानी के मुताबिक पिछले करीब एक दशक में रिलायंस ने प्रदेश में अपना निवेश 2 हजार करोड़ से बढ़ाकर 50 हजार करोड़ कर दिया है। जिसे 2035 तक 1 लाख करोड़ करने का प्रस्ताव है।

बंगाल ग्लोबल समिट में बोलते हुए मुकेश अंबानी ने कुल पांच महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जियो के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि कोलकता स्थित डेटा सेंटर को अत्याधुनिक एआई-तैयार डेटा सेंटर में तब्दील किया जा रहा है और यह अगले 9 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। यह डेटा सेंटर बंगाल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी तकनीकें उपलब्ध कराएगा। जिससे अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

रिटेल क्षेत्र में अंबानी ने अगले तीन वर्षों में 400 नए स्टोर खोलने की घोषणा की। अभी रिलायंस पश्चिम बंगाल में 1,300 से अधिक स्टोर्स का नेटवर्क चलाता है जिसे तीन सालों में बढ़ाकर 1700 किया जाएगा। इससे नई नौकरियां भी पैदा होंगी। बताते चलें कि रिलायंस ने विभिन्न क्षेत्रों में, पश्चिमी बंगाल में अबतक 1 लाख से भी अधिक नौकरियां दी हैं।

बंगाल के कारीगरों को वैश्विक पहचान दिलाने का वायदा भी मुकेश अंबानी ने समिट में किया। उन्होंने कहा कि बंगाल के कारीगरों के उत्पादों को पूरी दुनिया में उपलब्ध कराने के लिए ‘स्वदेश’ एक मंच के तौर पर काम करेगा। स्वदेश के स्टोर लंदन, न्यूयॉर्क और पेरिस में खोले जाएंगे जहां बंगाल की बेहतरीन जामदानी और तांत साड़ियाँ, बालूचरी, मुर्शिदाबाद, बिष्णुपुर और टसर सिल्क साड़ियाँ, कांथा साड़ियाँ, मसलिन के साथ-साथ बंगाल में बने जूट और खादी उत्पाद बेचे जाएंगे।

सौर ऊर्जा को भविष्य का एनर्जी सोर्स बताते हुए उन्होंने कहा कि रिलायंस बंगाल की हरित अर्थव्यवस्था में योगदान देना चाहेगा। हमारा आदर्श वाक्य है: “सोनार बांग्ला के लिए सौर बांग्ला”। और हम सौर ऊर्जा क्षेत्र में योगदान करने के लिए तैयार हैं।

रिलायंस फाउंडेशन, राज्य सरकार के साथ मिलकर कालीघाट मंदिर का जीर्णोद्धार कर रही है। मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “ममता दीदी, हमें सेवा करने का यह अवसर देने के लिए मैं आपको व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देना चाहता हूँ। हमारा फाउंडेशन राज्य की जरूरतों को पूरा करने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में सरकार की विभिन्न पहलों में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें : रिलायंस कर रहा महाकुंभ में लाखों तीर्थयात्रियों की सेवा… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत पहुंचे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में, निवेशकों को दिया न्यौता
Next Article CM हेमंत बोले- “स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं”… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026
Headlines

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026
Headlines

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ : रांची में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीसी बोले- 24 घंटे फील्ड…

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.