Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 10:01 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नेपाल में छपे नकली नोट खपाये जा रहे भारत में… NIA का बड़ा खुलासा
Headlines

नेपाल में छपे नकली नोट खपाये जा रहे भारत में… NIA का बड़ा खुलासा

February 20, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
NIA
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

East Champaran : नकली नोट सप्लाई के मामले में राजेश सहनी के घर NIA की छापेमारी के बाद अहम खुलासे हुए हैं। राजेश सहनी का घर पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मुरली गांव में है। बीते साल 5 सितंबर को मिल्ट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर मोतिहारी पुलिस ने नेपाल से नकली नोट लेकर रक्सौल के रास्ते जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में पॉल्ट्रीफार्म संचालक मुजफ्फर अहमद वाणी उर्फ सरफराज को पहुंचाने जा रहे इंजीनियर नजरे सद्दाम, मो वारिस और जाकिर हुसैन को बंजरिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।
गिरफ्तार तीनों ने बताया था कि उन्हें नकली नोट नेपाल के धोरे में राजेश सहनी नाम के एक शख्स ने दिया था। तब से पुलिस की टीम राजेश सहनी को नेपाली नागरिक मानकर तलाश रही थी। हालांकि वह राजेश सहनी पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर के मुरली गांव का निवासी निकला है, जो एलएंडटी नामक फाइनेस कंपनी में बतौर कर्मी काम कर रहा है। यह अहम खुलासा NIA की मोबाइल सर्विलांस, सीडीआर और लोकेशन के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान हुआ है। राजेश सहनी संग्रामपुर के मुरली गांव निवासी शंभु सहनी का बेटा है।

जानकारी के अनुसार राजेश सहनी का नेपाल के काठमांडु में बैठे पाकिस्तान व बंग्लादेश के उन गुर्गों से कनेक्शन है, जो भारत में नकली नोट के प्रसार को बढावा दे रहे हैं। जांच में यह सामने आया है कि राजेश सहनी भारत के खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए नकली नोट का डिलेवरी नेपाल के अलग-अलग जगहों पर करता था। इसके साथ ही वह मोबाइल में कभी नेपाली नंबर तो कभी भारतीय नंबर का इस्तेमाल करता था, जिस कारण सुरक्षा एजेंसी को उसका लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई हो रही थी। इतना ही नहीं नकली नोट के डिलेवरी के दौरान वह सभी सप्लायर को अपना पता बीरंगज के मुरली चौक बताता था।

Advertisement Advertisement

संग्रामपुर के मुरली गांव स्थित राजेश के घर में छापेमारी के दौरान NIA की टीम ने मोबाइल, सिमकार्ड व कुछ अहम दस्तावेज बरामद किया है। जिसे NIA की टीम अपने साथ लेकर गई है। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल राजेश सहनी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है, जबकि NIA की टीम उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी में जुटी है। बताया गया है कि राजेश सहनी की गिरफ्तारी के बाद नेपाल में बैठे पाकिस्तान व बांग्लादेश के उन किंगपिनों का भी खुलासा होगा, जो भारत में नकली नोट का सप्लाई कराने में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें : रेखा गुप्ता के माथे दिल्ली CM का ताज, 6 MLA ने भी ली शपथ (VIDEO)

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleयूपी के इतिहास का सबसे बड़ा बजट… जानें
Next Article JAC 10वीं की हिंदी और साइंस की हो चुकी परीक्षा रद्द, देखें नोटिफिकेशन

Related Posts

Headlines

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026
Headlines

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026
बिहार

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026

NIT में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक

March 14, 2026

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.