अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती के 32,438 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 थी।
महत्वपूर्ण तिथियाँ :
आवेदन की अंतिम तिथि : 1 मार्च 2025
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 3 मार्च 2025
आवेदन फॉर्म में सुधार की अवधि : 4 मार्च से 13 मार्च 2025
पदों की जानकारी: आरआरबी ग्रुप-डी भर्ती में निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं :
असिस्टेंट (एस एंड टी)
सहायक (वर्कशॉप)
असिस्टेंट ब्रिज
असिस्टेंट कैरिज और वैगन
असिस्टेंट लोको शेड (डीजल और इलेक्ट्रिकल)
असिस्टेंट ऑपरेशन (इलेक्ट्रिकल)
असिस्टेंट पी.वे
असिस्टेंट टीएल और एसी (वर्कशॉप)
पॉइंट्समैन
ट्रैकमेंटेनर-IV
आयु सीमा :
अधिकतम आयु सीमा में कोविड महामारी के कारण तीन साल की छूट दी गई है। अब यह 36 वर्ष है।
पात्रता मानदंड :
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या एनसीवीटी/एससीवीटी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए।
आयु सीमा : 18 से 36 वर्ष (ओबीसी के लिए 3 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष की छूट)
भर्ती प्रक्रिया:
भर्ती कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर होगा।
CBT में 100 प्रश्न होंगे, जिसमें विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
आवेदन शुल्क :
सामान्य श्रेणी के लिए : 500 रुपये (CBT में उपस्थित होने पर 400 रुपये वापस)
विशेष श्रेणियों (पीडब्ल्यूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, आदि) के लिए: 250 रुपये (CBT में उपस्थित होने पर 250 रुपये वापस)
आवेदन करने की प्रक्रिया :
आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
CEN 08/2024 भर्ती अधिसूचना के लिए लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण करें और लॉगिन करें।
आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ सही ढंग से भरें।
इसे भी पढ़ें : JAC 10वीं की हिंदी और साइंस की हो चुकी परीक्षा रद्द, देखें नोटिफिकेशन



