Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 06:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महाकुंभ का भव्य समापन, CM योगी ने संगम पर लगाई झाड़ू फिर की गंगा की पूजा
Headlines

महाकुंभ का भव्य समापन, CM योगी ने संगम पर लगाई झाड़ू फिर की गंगा की पूजा

February 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महाकुंभ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Prayagraj : महाकुंभ का समापन एक महत्वपूर्ण और भव्य आयोजन के रूप में हुआ, जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 45 दिनों तक चले इस महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, जो कि एक अद्वितीय रिकॉर्ड है। CM योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल ने अरैल घाट पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में भाग लिया और गंगा की पूजा की।

महाकुंभ के समापन पर पीएम मोदी ने ब्लॉग लिखा है। शीर्षक है- ‘एकता का महाकुंभ-युग परिर्वतन की आहट’..। उन्होंने लिखा- एकता का महायज्ञ संपन्न हुआ। जब एक राष्ट्र की चेतना जागृत होती है, जब वो सैकड़ों साल की गुलामी की मानसिकता के सारे बंधनों को तोड़कर नव चैतन्य के साथ हवा में सांस लेने लगता है, तो ऐसा ही दृश्य उपस्थित होता, जैसा हमने महाकुंभ में देखा।

Advertisement Advertisement

मोदी ने लिखा- इतना विशाल आयोजन आसान नहीं था। मां गंगा, यमुना और सरस्वती से प्रार्थना करता हूं कि अगर हमारी आराधना में कुछ कमी रह गई हो तो क्षमा करिएगा। श्रद्धालुओं की सेवा में भी अगर हमसे कुछ कमी रह गई हो, तो जनता का क्षमाप्रार्थी हूं।

पीएम ने CM योगी की तारीफ की। कहा- उनके नेतृत्व में शासन, प्रशासन और जनता ने मिलकर, इस एकता के महाकुंभ को सफल बनाया। केंद्र हो या राज्य, यहां ना कोई शासक था, ना कोई प्रशासक था, हर कोई श्रद्धा भाव से भरा सेवक था।

 CM योगी ने कहा कि इस आयोजन के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की गई और उन्होंने सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने प्रयागराज के निवासियों की सराहना की, जिन्होंने इस विशाल संख्या में श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

इस आयोजन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने सफाई के क्षेत्र में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया, जो कि इस महाकुंभ की एक और उपलब्धि है। महाकुंभ का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सहयोग का भी उदाहरण प्रस्तुत करता है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के कर्मियों का होगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, CM कल करेंगे शुभारंभ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के कर्मियों का होगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा, CM कल करेंगे शुभारंभ
Next Article BIG BREAKING : एल खियांग्ते बनाये गये JPSC के नये अध्यक्ष

Related Posts

Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
Headlines

पाकुड़ एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फिर…

April 28, 2026
Headlines

मां और दो मासूमों की ह’त्या से दहला मुजफ्फरपुर, बंद कमरे में मिली ला’शें

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ITMS प्रोजेक्ट से बदलेगा बिहार का ट्रैफिक, 42 कंपनियों ने दिखाया भरोसा

April 28, 2026

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026

लू से बचना है तो ये डाइट अपनाएं, शरीर रहेगा ठंडा और एनर्जेटिक

April 28, 2026

बिहार के 18 अफसरों को मिली खास जिम्मेदारी… जानें क्या

April 28, 2026

स्पोर्ट्स कोटा से सरकारी नौकरी का मौका, SSB में 404 वैकेंसी

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.