Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 04:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » NEET/UG परीक्षा विवाद में सम्राट सरकार का बड़ा फैसला… जानें क्या
Headlines

NEET/UG परीक्षा विवाद में सम्राट सरकार का बड़ा फैसला… जानें क्या

July 27, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : NEET और UG परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बिहार सरकार ने प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कहा है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे से पहले तक हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामलों में अब कोई दंडात्मक या बदले की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

गृह विभाग ने 27 जुलाई को इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें सरकार ने प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों, गिरफ्तारियों और नोटिस को लेकर अपना रुख साफ किया है।

auto

जिन पर केस हुए, उनके मामले वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी

सरकार ने कहा है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे से पहले विरोध प्रदर्शन को लेकर दर्ज की गई सभी प्राथमिकी, परिवाद और कारण बताओ नोटिस वापस लेने की कानूनी प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी। इसका सीधा मतलब यह है कि प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों पर केस दर्ज किए गए थे, उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई को खत्म करने की दिशा में सरकार कदम उठाएगी।

गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए लोग जल्द होंगे रिहा

गृह विभाग के अनुसार, 26 जुलाई की शाम 6 बजे से पहले दर्ज मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए सभी लोगों को जल्द मुक्त किया जाएगा। सरकार के इस आश्वासन के बाद उन छात्रों और प्रदर्शनकारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया था।

भविष्य में भी नहीं होगी कोई कार्रवाई

सरकार ने सिर्फ पुराने मामलों को वापस लेने की बात नहीं कही है, बल्कि यह भी साफ किया है कि इन मामलों में नामजद लोगों के खिलाफ आगे भी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। गृह विभाग की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 26 जुलाई की शाम 6 बजे से पहले दर्ज मामलों में नामित व्यक्तियों के खिलाफ भविष्य में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

NEET और UG परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र और अन्य लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही हो। साथ ही उच्च शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग भी उठाई जा रही है। इसी दौरान कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए और कुछ लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार या हिरासत में भी लिया गया था। अब बिहार सरकार ने इन मामलों को लेकर राहत देने का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें : छात्र संगठन बवाल : SP-BDO और 91 पुलिसकर्मी जख्मी, 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 355 आरोपी भेजे गए जेल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSIR अभियान में अब पूरी ताकत झोंक दें कार्यकर्ता : आलमगीर आलम
Next Article बिहार को समृद्ध बनाने मैदान में उतरे CM सम्राट: ‘सुधा’ बनेगा ग्लोबल ब्रांड, नालंदा से रखी नए युग की नींव

Related Posts

Headlines

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026
झारखंड

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026
झारखंड

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

स्कूल, अस्पताल और पंचायत भवन… अब हर गांव का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने तय की डेडलाइन

September 18, 2026

पसीने की कद्र, बुढ़ापे की फिक्र… कोयला खदानों में जवानी खपाने वालों को CCL का डिजिटल तोहफा

September 18, 2026

कोयले की चमक के बीच हिंदी का दम, CCL में गैर-हिंदी भाषियों की कलम ने भी बिखेरा जादू

September 18, 2026

फीस की फिक्र खत्म… IIIT रांची ने नए छात्रों को दिया स्कॉलरशिप का अचूक फॉर्मूला

September 18, 2026

हजारीबाग में बाइक लिफ्टर गैंग के 7 शातिर धराये, जंगल और गैराज में छिपाई 17 गाड़ियां जब्त

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.