Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 11:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कोरोना संकट के बीच जन सेवा को समर्पित भाजपा
देश

कोरोना संकट के बीच जन सेवा को समर्पित भाजपा

April 6, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। नर सेवा ,नारायण सेवा के भाव ने ही अंत्योदय के संकल्प केलिये प्रेरित किया।दल केलिये राजनीति सत्ता प्राप्ति का मार्ग नही बल्कि सेवा का साधन है,सत्ता साध्य नही है। पार्टी ने अपने इसी विचार और व्यवहार के कारण विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन का दर्जा प्राप्त किया है । पार्टी ने न सिर्फ अपनी सदस्य संख्या बढ़ाई है बल्कि सेवा समर्पण के आयाम भी बढ़ाये हैं। केंद्र की सरकार हो या भाजपा शासित प्रदेश सरकारें सबकी प्राथमिकताओं में गांव ,गरीब,किसान,मजदूर की सेवा भावना प्रवाहित है। लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं की टोली आज राष्ट्र सेवा में तन,मन,धन से जुटी है। देश ,समाज मे जब,जब संकट आये है,कार्यकर्ताओं ने इससे निपटने में अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन किया है।
विश्वव्यापी कोरोना संकट के बीच देशव्यापी लॉक्ड डाउन की स्थिति को स्वीकारते हुए आज पार्टी के लाखों सेवाव्रती कार्यकर्ताओं ने गरीबों,मजदूरों,जरूरत मंदों,असहाय बुजुर्गों की सेवा मे जुटे हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के आह्वान पर झारखंड में युध्द स्तर पर कार्य हो रहे है। कोई भूखा नही रहे,किसी गरीब,मजदूर के घर मे राशन की कमी न हो, झारखंड के मजदूर जो दूसरे प्रदेश में फंसे हैं उनकी परेशानी कैसे कम हो,ऐसे लोगों के भोजन,राशन कैसे मिले सब प्रकार की चिंता प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता बखूबी कर रहे हैं
पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर जो मार्गदर्शन दिया,योजनाएं बनाई सार्थक और धरातलीय परिणाम मिले। प्रदेश ,प्रमंडलऔर जिला स्तर पर जिम्मेवारियां सौंपी गई। गंभीर स्वास्थ्य संकट के बीच जन सेवा केलिये घरों से बाहर आना समर्पण एवम सच्ची निष्ठा से ही संभव है।पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम कोरोना प्रभावित लोंगों सेवा कार्य के झारखंड समन्वयक श्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि विगत 13 दिनों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। बिना किसी सरकारी सहायता के स्वयं, भाजपा के जन-प्रतिनिधियों, एवं समाज के सहयोग से यह सहायता कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के 341840 लोगों तक मोदी आहार के रूप में खिचड़ी, भात-दाल, पूड़ी-सब्जी जैसे पके हुए भोजन पैकेट, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 64310 परिवारों तक ‘मोदी आहार कच्चे अनाज का राशन पैकेट’ वितरित किये गए हैं।
झारखंड के प्रवासी मजदूरों जो अन्य राज्यों में लॉक डाउन के कारण फंस गए हैं, की चिंता कर रहे पार्टी के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न राज्यों में काम करने वाले मजदूरों की पार्टी ने पूरी चिंता की । विभिन्न प्रदेश के कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर ऐसे 14600 मजदूरों एवं जरूरतमंदों तक अनाज के रूप में राशन,भोजन की सहायता पहुचाई जा रही है।
नेता विधायक दल श्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एवम केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने भी इस कार्य मे अपनी महती भूमिका निभायी।
संकट के दौर में पार्टी ने प्रधान मंत्री सहायता कोष में भी योगदान के लिये अपने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं एवं आम लोंगो लोगों को प्रेरित किया है। इसकी जिम्मेवारी संभाल रहे प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि अब तक 27600 लोगों के द्वारा अपने झारखंड प्रान्त में PM Cares Fund में राशि जमा की गई है।
पार्टी की महिला मोर्चा भी सेवा कार्य मे पीछे नही है।पार्टी की कार्यकर्ता बहनों ने बड़ी संख्या में अब तक अपने-अपने घरों पर स्वयं से मास्क तैयार किये है।
पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह ने बताया कि अब तक 165000 मास्क अपनी बहनों द्वारा बनाये हुए एवं पार्टी के जन-प्रतिनिधियों द्वारा कारीगरों से बनवाकर गरीबों और जरूरत मंदों के बीच बांटे गए हैं।
प्रदीप वर्मा बताते हैं कि पार्टी के कार्यकर्ता कितने संवेदनशील होकर सेवा कार्य कर रहे इस रूप मे समझा जा सकता है कि, हमारे कार्यकर्ता वैसे बुजुर्ग एवं असहाय की भी सेवा कर रहे है, जिनके पास साधन तो है, परंतु उनके हाथों में कोई दवा,भोजन सामग्री आदि बाजार से लाने वाला कोई नही है। उनके बच्चे आदि विदेशों में रहते हैं, या बाहर के राज्यों में फंसे हैं, कार्यकर्ता ऐसे 1250 लोगों सेवा का भी जिम्मा लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश ने बताया कि पार्टी का निर्देश मिलते ही पार्टी के सांसद,विधायक गण अपने फण्ड को स्वास्थ्य सुविधाओं केलिये उपलब्ध कराया ।
इसके अतिरिक्त सभी जन प्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र में भोजन ,राशन वितरण का प्रबंध तो किया ही है। प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं पार्टी कार्यकर्ता तब तक चैन से नही बैठेंगे जबतक हम कोरोना महामारी पर विजय नही प्राप्त कर लें।
भाजपा के प्रदेश, जिला, मण्डल से प्रारम्भ कर बूथ तक का कार्यकर्ता आज मोदी जी के आह्वान पर राज्यकी जनता के हर सुख दुख का साथी बना हुआ है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के पांच हजार केंद्रों पर रोज 5 लाख लोगों को भोजन: हेमंत सोरेन
Next Article केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.