Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 11:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड के पांच हजार केंद्रों पर रोज 5 लाख लोगों को भोजन: हेमंत सोरेन
झारखंड

झारखंड के पांच हजार केंद्रों पर रोज 5 लाख लोगों को भोजन: हेमंत सोरेन

April 6, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन एवं पुलिस थानों में चल रहे 5 हजार केंद्रों के माध्यम से 5 लाख से अधिक लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है। थानों में एक बार, दीदी किचन दिन में दो बार भोजन की व्यवस्था है। कोई झारखंडी भूखा ना सोये। यही हमारा लक्ष्य है।

भोजन और राशन की व्यवस्था करें

Advertisement Advertisement

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त गोड्डा को डुमरिया पंचायत के लोगों को राशन एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कर सूचित करने का निदेश दिया है।

ग्रामीण कर रहें हैं भूख का सामना

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि डुमरिया पंचायत में अधिकांश संताली जनजाति के लोग निवास करते हैं। राशन कार्ड नहीं होने की स्थिति में पंचायत के लोगों को भूख का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से ग्रामीणों को नमक भी नहीं मिल रहा है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश दिया है।

लापरवाही पर संज्ञान लें

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त गढ़वा को एक चिकित्सक द्वारा लापरवाही बरतने पर मामले में संज्ञान लेने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि

गढ़वा सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में डॉक्टर मौजूद नहीं थी। फोन करने के बाद भी आने से इंकार किया। इस बीच एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़पती रही। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश दिया है।

राशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज करें

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त लातेहार को लातेहार के चेटर स्थित रुद निवासी पाचो देवी के परिवार को राशन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करें,  कि अफवाहों के कारण कोई वंचित न रहे। राशन और भोजन हर जरूरतमंद तक पहुँचे। राज्य के लोग राशन उठाव को लेकर हो रही परेशानी को लेकर निःशुल्क न० 1967 पर शिकायत करें।

राशन देने से किया इनकार

मुख्यमंत्री को बताया गया कि ग्राम रुद पंचायत चेटर, प्रखंड चंदवा, जिला लातेहार निवासी लाभुक पाचो देवी की माँ चिंतामनी देवी डीलर, चमेली महिला स्वंय सहायता समूह  के पास राशन लेने गई, तो लाभुक को यह कहा गया कि तुमलोग बाहर काम करने गए थे। बीमारी लेकर आये हो। जाओ राशन नहीं मिलेगा। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निदेश लातेहार जिला प्रशासन को दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड सरकार 24 घंटे आपके साथ, सिर्फ 181 पर फोन कर कोरोना से संबंधित हर प्रकार की जानकारी एवं सहायता लें
Next Article कोरोना संकट के बीच जन सेवा को समर्पित भाजपा

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.