Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 13 March, 2026 • 08:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में लॉकडाउन प्रभावी, 24 घंटे में नहीं मिला कोरोना का नया मरीज
बिहार

बिहार में लॉकडाउन प्रभावी, 24 घंटे में नहीं मिला कोरोना का नया मरीज

April 6, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना. बिहार में लॉकडाउन प्रभावी है। एक बाइक पर दो लोगों के सवार होने पर भी रोक लगा दी गई है। इस बीच, अच्छी खबर यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मरीज बिहार में नहीं मिला है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32 है। एक मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 4 ठीक भी हुए हैं। रविवार को 706 सैंपल की जांच हुई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। छपरा के पहले कोरोना संक्रमित की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। उसके 13 नजदीकी लोग भी कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

इधर, गोपालगंज के एक कोरोना संदिग्ध मरीज की मौत हो गई। वह 20 दिन पहले गुजरात के सूरत से आए थे। रविवार को परिजनों ने मरीज को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मरीज को पटना रेफर किया था। सोमवार को पटना लाते समय रास्ते में ही मरीज की मौत हो गई। परिजन शव को वापस गोपालगंज ले गए। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद परिजन को शव सौंपा जाएगा।

Advertisement Advertisement

पीएमसीएच में भी जांच शुरू

राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। इसके तहत, सोमवार से कोरोना के सैंपल की जांच पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल(पीएमसीएच) में भी शुरू हो गई। इससे पहले कोरोना की जांच आरएमआरआई, आईजीआईएमएस और डीएमसीएच में हो रही थी। अब राज्य में चार जगह कोरोना की जांच होगी। रियल टाइम पीसीआर मशीन की सुविधा शुरू होने से पीएमसीएच में कोरोना के अलावा स्वाइन फ्लू, बर्ड फ्लू, हेपेटाइटिस बी की भी जांच हो सकेगी। अभी सिर्फ जांच कोरोना पर ही केंद्रित रहेगी। यहां की मशीन की क्षमता एक शिफ्ट में 40 सैंपल की जांच करने की है। हर रोज दो शिफ्ट में 80 सैंपल की जांच हो सकेगी।

डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व टेक्नीशियन की छुट्टी रद्द

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी 30 अप्रैल तक रद्द कर दी है। इसमें संविदा और नियोजित दोनों श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यह आदेश सभी चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य/अधीक्षक से लेकर जूनियर रेजिडेंट व विशिष्ट चिकित्सा संस्थान के निदेशक तक पर लागू होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया
Next Article क्या 14 के बाद लॉकडाउन खत्म हो जाएगा, जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा है

Related Posts

Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Headlines

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026

अजनबी कॉल ने बदल दी जिंदगी, CID ने किया सनसनीखेज खुलासा

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.