Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 04:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शांति समिति की बैठक में SP बोले- फोर्स पर्याप्त, शुरू होगा फ्लैग मार्च
Headlines

शांति समिति की बैठक में SP बोले- फोर्स पर्याप्त, शुरू होगा फ्लैग मार्च

March 29, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शांति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Lohardaga : DC डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहा कि लोहरदगा में पर्व-त्योहार बीते वर्षों से काफी अनुशासित और साहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाया जा रहा है। यहां के लोग आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारा के पक्षधर हैं। ईद, चैती दुर्गा पूजा, श्रीरामनवमी का पर्व है। भगवान श्री राम का जन्म चैत माह में ही हुआ था। भगवान श्रीराम का जन्म मंगल और शांति का प्रतीक है। ऐसे समय में जरूरी हो जाता है कि मंगल की भावना को किसी प्रकार ठेस नहीं पहुंचे। सभी ओर प्रसन्नता का वातावरण हो। किसी के जरिये किसी को भी चिढ़ाने का प्रयास नहीं हो। इस बात को बड़े बुजुर्ग युवाओं को बताएं और युवा अपने छोटे भाईयों को बताएं। समस्याएं स्वतः समाप्त हो जाएंगीं। मौका था त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का। शांति समिति की बैठक DC वाघमारे प्रसाद कृष्ण और पुलिस कर्तान हारिस बिन जमां की अध्यक्षता में जिला परिषद कार्यालय के सभाकक्ष की गयी। मौके पर DC ने कहा कि सभी समितियां अपने-अपने शोभायात्रा के दौरान वॉलेंटियर्स तैनात रखें। उनके पास उनका पहचान पत्र हो। वॉलेंटियर्स का मोबाईल नंबर जिला प्रशासन के साथ अवश्य साझा करें ताकि किसी भी समय संपर्क किया जा सके।

वहीं, SP हारिस बिन जमां ने कहा कि जिन अखाड़ों को शोभायात्रा निकालनी है, वे सभी अखाड़े अपना लाइसेंस हासिल कर लें। शोभायात्रा में DJ का इस्तेमाल नहीं करें। जो अपनी शोभायात्रा में DJ का इस्तेमाल नहीं करेंगे, उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अनुशासित अखाड़ों और जिला प्रशासन के दिये हुए दिशा-निर्देशों का पालन करनेवाले अखाड़ों को भी सम्मानित किया जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगी। राज्य मुख्यालय से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और पारा मिलिट्री फोर्स उपलब्ध हो चुकी है। फ्लैग मार्च शुरू किया जाएगा।

Advertisement Advertisement

बैठक में सभी प्रखंडों से आये शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र की समस्याओं से DC और SP को अवगत कराया। SP ने प्रखंडवार समस्याओं की समीक्षा कर उन्हें दूर करने के प्रयास का आश्वासन दिया। मौके पर जिले के तमाम अधिकारी और शांति समिति के लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : त्योहार में हर हालात से निपटने के लिए रांची पुलिस ने कसी कमर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleत्योहार में हर हालात से निपटने के लिए रांची पुलिस ने कसी कमर
Next Article JJMP का एरिया कमांडर पप्पू धराया, सुप्रीमो के हुक्म पर करता था…

Related Posts

Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
Headlines

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026

अवैध खनन पर शिकंजा, बिना कागजात बालू ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त

March 13, 2026

‘किंग’ बनी अभिषेक बच्चन के लिए गेम-चेंजर… जानें कैसे

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.