Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 03:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 6 खतरनाक उग्रवादी धराये, ऑटोमैटिक रिवाल्वर सहित कई हथियार जब्त
Headlines

6 खतरनाक उग्रवादी धराये, ऑटोमैटिक रिवाल्वर सहित कई हथियार जब्त

April 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
उग्रवादी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Latehar : लातेहार में उग्रवादी संगठन TPSC को तगड़ा झटका लगा है। जिले की बालूमाथ पुलिस ने 6 खतरनाक उग्रवादियों को धर दबोचा है। इनके नाम नारायण भोक्ता उर्फ आदित्य, आलोक यादव उर्फ अमरेश यादव, अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा, महेंद्र ठाकुर, संजय उरांव उर्फ भगत और इमरान अंसारी बताये गये। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चार रायफल, एक ऑटोमैटिक रिवाल्वर, 1102 गोलियां सहित अन्य सामान जब्त किये हैं। धराये सभी उग्रवादियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें से कुछ उग्रवादी पहले जेल भी जा चुके हैं। इस बात का खुलासा आज लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया।

एसपी कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि हेसाबार-भांग जंगल में TSPC के कुछ उग्रवादी घूम रहे हैं। सभी उग्रवादी हथियार से लैस हैं। लगता है किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। मिली इंफॉर्मेशन को गंभीरता से लिया गया और बालूमाथ SDPO बिनोद रवानी की देखरेख में एक टीम गठित की गयी। गठित टीम बताये गये लोकेशन पर पहुंची और जंगल की घेराबंदी कर उग्रवादियों को दबोच लिया। पुलिस कप्तान ने बताया कि गिरफ्तार किये गये सभी उग्रवादी लातेहार, पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में ज्यादा एक्टिव थे। इन जिलों के कारोबारियों और ठेकेदारों को डरा-हड़काकर लेवी वसूलना इनकी फितरत है। लेवी नहीं मिलने पर ये उग्रवादी किसी की भी जान लेने से नहीं हिचकते। गुजरे कुछ वक्त से ये उग्रवादी चंदवा थाना क्षेत्र के डगडगिया पुल/सेरक रोड और लातेहार थाना क्षेत्र में हो रहे रेलवे विकास कार्य को रोकने की कोशिश की थी। साथ ही लेवी के लिए उनपर दबाव बना रहे थे। वहीं, रमकंडा थाना क्षेत्र के रोड निर्माण कार्य को भी बाधित किया था। इसके अलावा टंडवा थाना क्षेत्र के कारोबारियों को डराकर उनसे लेवी वसूली की थी।

Advertisement Advertisement

SP कुमार गौरव ने बताया कि जेल जाने से पहले नारायण भोक्ता का ओहदा संगठन में सबजोनल कमांडर का था। वहीं, जेल से निकलने के बाद वह पहचान छुपाकर संगठन में कमांडर के तौर पर काम कर रहा था। आलोक यादव महुआडांड़ इलाके में बतौर सबजोनल कमांडर काम करता था। जेल से निकलने के बाद वह फिर से संगठन के लिए एक्टिव होकर काम करने लगा था। कमांडर अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा गुजरे दस सालों से छुप-छुपाकर इधर-उधर से संगठन के लिए काम करता था। बीते कई सालों से वह फरार चल रहा था, जिसे पुलिस खोज रही थी। आलोक यादव उर्फ अमरेश यादव के खिलाफ पुलिस फाइल में 11 मामले दर्ज हैं। इमरान अंसारी और संजय उरांव उर्फ भगत के खिलाफ सात-सात मामले दर्ज हैं। वहीं, अमित दुबे उर्फ छोटे बाबा और नारायण भोक्ता उर्फ आदित्य के खिलाफ पांच-पांच मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : जंगल में घुसे जांबाजों ने मा’र गिराये तीन नक्सली, ऑपरेशन जारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article19-20 अप्रैल को रांची के आसमान का होगा अद्भुत नजारा
Next Article UPI सर्वर फिर ठप: PhonePe और Google Pay के हजारों यूजर्स प्रभावित

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
झारखंड

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.