अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड में भारतीय वायुसेना का पहला एयर शो 19 और 20 अप्रैल को रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी मैदान में होने जा रहा है। यह एयर शो झारखंड के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक अवसर है। सूर्यकिरण एक्रोबैटिक टीम अपने शानदार हवाई करतबों से आसमान में जादू बिखेरेगी। यह शो सुबह 9:45 से 10:45 बजे तक दोनों दिन एक-एक घंटे के लिए आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को दी गई।
मुख्य कार्यक्रम से पहले 17 अप्रैल को एयर शो का फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर वायुसेना की टीम ने जिला प्रशासन को सभी आवश्यक तैयारियों से अवगत कराया है। रांची DC मंजूनाथ भजंत्री ने वायुसेना अधिकारियों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग देगा. इस एयर शो के प्रचार-प्रसार, तकनीकी सहयोग और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।
19-20 अप्रैल को रांची के आसमान का होगा अद्भुत नजारा, इंडियन एयरफोर्स दिखायेगी अपना जलवा pic.twitter.com/2pewfkZXwI
— News Samvad (@newssamvaad) April 12, 2025
इसे भी पढ़ें : रांची सहित 12 जिलों में खूब बरसेंगे मेघ, चलेंगी तूफानी हवाएं
इसे भी पढ़ें : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे रांची, करेंगे यह काम
इसे भी पढ़ें : लैंड रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे, रेस हुए DGP
इसे भी पढ़ें : तालाब में नहाने गयी चार लड़कियां, फिर जो हुआ… सभी को रुला गया
इसे भी पढ़ें : “मैंने गांगू मुंडा को जा’न से मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिये साहब”… जानें मामला
इसे भी पढ़ें : फिर उठी JPSC मेंस रिजल्ट जारी करने की मांग, अभ्यर्थियों ने घेरा दफ्तर
इसे भी पढ़ें : बड़े नेता ताला मरांडी ने जॉइन किया JMM, भाजपा से किया रिजाइन
इसे भी पढ़ें : गाली-गलौज के चलते मा’रा गया था किस्टो दास मुंडू, SDPO क्या बोले… देखें

