अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Farbisganj : अररिया सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की रविवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के वार्ड संख्या 14 निवासी मिथिलेश राम है। बताया जा रहा है की मृतक टीबी और जॉन्डिस की बीमारी से पीड़ित था। मृतक की पत्नी रूपा देवी ने बताया कि शनिवार को जब वे जेल में मिलने गई थीं तब उस समय मिथिलेश ठीक दिख रहे थे। उन्होंने पत्नी से कहा था कि वे जल्द ही घर लौटेंगे। उन्होंने पत्नी को चिंता न करने की बात भी कही थी लेकिन अगले ही दिन रविवार की अहले सुबह मिथिलेश की तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें तुरंत अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद अररिया जेल प्रशासन ने उनके मौत की सूचना परिजनों दी।
इस घटना के संदर्भ में अररिया जेल अधीक्षक सुजीत कुमार झा ने बताया कि मिथिलेश कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें जॉन्डिस, टीबी और फेफड़ों में पानी भरने की समस्या थी। सेंट्रल जेल के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच भागलपुर भी भेजा गया था। वहीं, इस मामले में जेल प्रशासन ने परिजनों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
इसे भी पढ़ें : ‘व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत’, शहीद को गवर्नर-सीएम ने दी श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें : नीरू शांति ने AJSU को दिया झटका, JMM में हुईं शामिल
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एम्बुलेंस सेवा ठप, शिक्षा व्यवस्था भाड़े पर : बाबूलाल मरांडी
इसे भी पढ़ें : PTA को लेकर DDC का प्राइवेट स्कूलों को निर्देश… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में एनकाउंटर, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : रांची में NIA कोर्ट के जज को धमकी, स्पीड पोस्ट से भेजी चिट्ठी
इसे भी पढ़ें : इश्क जो न कराये… गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर ले आया बॉयज हॉस्टल
इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका : रेलवे, एम्स और ESIC में 10000+ वैकेंसी



