Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 02:56 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ताला तोड़ बंद घरों में सेंधमारी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा, 5 अरेस्ट
Headlines

ताला तोड़ बंद घरों में सेंधमारी करने वाले बड़े गिरोह का खुलासा, 5 अरेस्ट

April 13, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची की सदर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर सहित दो स्वर्ण व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में मध्यप्रेदश निवासी शंकर कन्हैया सोलकी, जुजू आदिवासी, मंगल सिंह और रामगढ़ निवासी स्वर्ण व्यवसायी मनीष कटारिया एवं रौशन कुमार शामिल है। इनके पास से तीन टूकडा गला हुआ सोना जिसका वजन 71 ग्राम, (सात लाख), एक चांदी का सिक्का एवं दो चांदी का विस्कुट कुल वजन 25 ग्राम (25 हजार),दो मोबाईल, ताला तोडने के लिए लोहे का बना विशेष औजार, एक बडा पेचकश और एक सलाई रिच, गुलेल और टॉर्च बरामद किया गया है।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने रविवार रात बताया कि शहर में हो रहे चोरी की घटना का खुलासा करने को लेकर दिये गये निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में सदर थानेदार कुलदीप कुमार की देखरेख में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर कोकर चौक स्थित सैमफोर्ड अस्पताल के पास संदिग्ध अवस्था में तीन लोगों को पकडा।

Advertisement Advertisement

पकडाये व्यक्ति के जगह की तलाशी के क्रम में तीनों के पास से ताला तोडने के लिए लोहे का बना विशेष औजार एक बडा पेचकश एक सलाई रिंच, गुलेल, टॉर्च बरामद किया गया। पूछने पर तीनों ने बताया कि ये अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सक्रिय सदस्य है। जो मुख्यतः गुना जिला, मध्यप्रदेश के रहने वाले है। इस गिरोह में करीब 40-50 पुरुष और 15-20 महिलाएं है। पार्टी गैंग का मुख्य काम दिन में गुब्बारा, खिलौना, झूला और अन्य छोटे-छोटे सामानों को बिक्री किये जाने के क्रम में बंद पडे घरों को चिन्हित कर रात में उक्त घर में चोरी की घटना को अंजाम देना है।

गिरोह मुख्य रुप से घरों में रखे जेवरात और नकदी चोरी कर लेते है। साथ ही पूर्व से सांठ-गांठ किये गये चिन्हित ज्वेलरी दुकानों में जेवरात को बेच देते है। तीनों के जरिये बताया गया कि पिछले करीव एक वर्ष से शहर के अलग-अलग ईलाकों में अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर शहर में बंद पड़े मकानों में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देते आ रहे है। उक्त तीनों के निशानदेही पर चोरी के गहनों को रामगढ जिला स्थित केके ज्वेलर्स से बरामद किया गया है। केके ज्वेलर्स के मालिक मनीष कटारिया और उनके सहयोगी रौशन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में रांची शहर के विभिन्न थानों में पूर्व से अनेक कांड दर्ज है। उक्त गिरोह के जरिये रांची के अलावे जमशेदपुर, रामगढ़ सहित अन्य जिलों में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : बेजान मां से लिपटे बच्चे का रोना देख दरक गया हर किसी का कलेजा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौ’त… जानें कैसे
Next Article हजारीबाग में भयंकर बवाल, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
झारखंड

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.