Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 03:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाबा साहब के काम और विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायक : CM नीतीश कुमार
Headlines

बाबा साहब के काम और विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायक : CM नीतीश कुमार

April 13, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : CM नीतीश कुमार ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व एवं कृतित्व प्रेरणादायक है। उनके द्वारा देशहित और राष्ट्र निर्माण में किए गए कार्य काफी सराहनीय है। उनके नेतृत्व में संविधान की रचना की गई, यह कोई मामूली बात नहीं है। उनके कामों को हम सभी को याद रखना चाहिए। जब हम केंद्रीय मंत्री थे तो बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के घर पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते थे तथा उनके परिजनों से मिलते थे। मौका था ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम का। यह कार्यक्रम भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर जदयू द्वारा सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में आयोजित की गयी थी।

CM नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड पांच महापुरुषों को अपना प्रेरणास्रोत मानती है। इनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर, डॉ राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम शामिल हैं। इन पांच महापुरुषों द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर प्रारंभ से ही हमलोग बिहार के हर क्षेत्र में विकास का काम निरंतर कर रहे हैं। हमलोग सभी जाति-धर्म के लोगों के विकास के लिए हर प्रकार से काम कर रहे हैं। वह चाहे दलित हो, महादलित हो, पिछड़ा हो, अतिपिछड़ा हो, अपर कास्ट हो, अल्पसंख्यक हो या महिलाएं हों, सभी के उत्थान के लिए काम किया जा रहा है। किसी की उपेक्षा नहीं की गई है।

Advertisement Advertisement

पटना स्थित सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र के बापू सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘भीम संवाद’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब को नमन किया। बाबा साहब ने भारतीय संविधान की रचना की। उनके प्रति हमेशा श्रद्धा का भाव रहा… pic.twitter.com/Kzc7BF0pel

— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 13, 2025

CM नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार के लोगों ने जिन्हें मौका दिया उन्होंने कोई काम नहीं किया। हम समय-समय पर हर जगह जाकर लोगों से मिलते रहते हैं। उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं और उन समस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए काम किया जाता है। पूरे बिहार में विकास का काम कराया जा रहा है, जहां कहीं भी कुछ कमियां दिखती हैं, उन्हें दूर करने की दिशा में त्वरित कार्रवाई की जाती है। हमलोग समाज के सभी तबकों को एकजुट रखते हुए सबके हित में काम कर रहे हैं। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि हमलोगों ने बिहार के विकास के लिए अब तक जो काम किया है उससे लोगों को अवगत कराएं। बाबा साहब के काम और विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। आप सभी एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ मिलकर रहें। हमलोग आप सभी के हित में काम करते रहेंगे और बिहार को आगे बढ़ायेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोजमा खान सहित पूर्व मंत्रीगण / विधायकगण/विधान पार्षदगण, जदयू के वरिष्ठ नेतागण, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता तथा बाबा साहब डॉभीमराव अंबेडकर के समर्थक उपस्थित थे।
कार्यक्रम को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने संबोधित किया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भीम संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता की जबकि जनता दल (यूनाइटेड) अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने मंच संचालन किया।

इसे भी पढ़ें : लड़की को भगाकर शादी कर लिया नाती, नाना को उठा ले गयी पुलिस, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबेजान मां से लिपटे बच्चे का रोना देख दरक गया हर किसी का कलेजा
Next Article जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौ’त… जानें कैसे

Related Posts

बिहार

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
बिहार

ITMS प्रोजेक्ट से बदलेगा बिहार का ट्रैफिक, 42 कंपनियों ने दिखाया भरोसा

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.