अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Hazaribagh (Krishna) : भोरे-भोर करीब तीन बजे एक पिकअप वैन को लूट लिया गया। तीन लुटेरों ने मिलकर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि एक्टिव हुई पुलिस ने घंटे भर में एक लुटेरे को धर दबोचा और पिकअप वैन को खोज निकाला। घटना हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के सिंधरावां गांव के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार मनु कुमार पिकअप वैन लेकर पश्चिम बंगाल से बिहार जा रहा था। उसकी पिकअप वैन में करीब एक हजार किलो करेला लोड था। गाड़ी लेकर जब वह चौपारण थाना क्षेत्र के रसोईया धमना टोल प्लाजा पार कर सिंधरावां गांव के पास पहुंचा तो उसे तीन लोगों ने रोक लिया। घेरकर उसे डराया-हड़काया और गाड़ी उससे छीनकर फरार हो गये। लूट की इस वारदात के बारे में चौपारण पुलिस को सूटना दी गयी। पुलिस एक्टिव हुई और करीब एक घंटे के भीतर गांडी को ट्रेस कर लिया। पुलिस ने पीछा कर एक लुटेरे को धर दबोचा। उसका नाम विशाल कुमार बताया गया। वह बरही, हजारीबाग के रहने वाले संतोष राणा का बेटा है। वहीं, पुलिस ने लूटी गयी गाड़ी को भी बरामद कर लिया। साथ ही गाड़ी में लदे सारे करेले को भी रिकवर कर लिया। लुटेरे विशाल कुमार के बाकी दो साथियों को पुलिस खोज रही है। इधर, पिकअप वैन के ड्राइवर मनु कुमार ने कहा कि भला हो चौपारण पुलिस जो ऐन पर जागी और मुझे भारी नुकसान से बचा लिया। लुटेरे विशाल को दबोचने और पिकअप वैन को रिकवर करने में चौपारण थाना के एसआई बिन्देश्वर महती, दिव्य प्रकाश, एएसआई कैलाश चंद्र महतो, लालचंद साह, हवलदार गोपाल प्रसाद सिंह और विजय कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
इसे भी पढ़ें : 11 IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : दो नक्सलियों ने डाला हथियार, SP बोले- बाकी भी सरेंडर करें, नहीं तो खात्मा तय
इसे भी पढ़ें : BR Gavai होंगे भारत के नये CJI, महज छह महीने का होगा कार्यकाल



