Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:10 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नेशनल हेराल्ड केस स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात : सम्राट चौधरी
Headlines

नेशनल हेराल्ड केस स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात : सम्राट चौधरी

April 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सम्राट चौधरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद भाजपा हमलावर है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और पार्टी की राज माता सोनिया गांधी ने भारत को लूटा है। स्वतंत्रता सेनानियों को लूटा गया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश को और राजद बिहार को लूटने वाली पार्टी है। नेशनल हेराल्ड शेयर घोटाला में जहां कांग्रेस के राहुल गांधी और सोनिया गांधी आरोपी हैं , वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद चारा घोटाला में सजायाफ्ता है। लालू परिवार के आधा दर्जन लोग रेलवे की नौकरी के बदले जमीन मामले में आरोपी हैं। दोनों दलों का प्रथम परिवार जमानत पर है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान नेशनल हेराल्ड मामले की चर्चा करते हुए कहा कि 2010 में जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी और राहुल गांधी कांग्रेस के महासचिव थे, तब ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार का स्वामित्व रखने वाली यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी के करोड़ो रुपये के बाजार मूल्य वाले 1057 शेयर मात्र 5 लाख रुपये में खरीद लिए गए। इनमें से 76 फीसद शेयर अपने पास रख कर राहुल गाँधी मात्र 5 लाख रुपये में 2000 करोड़ की कंपनी के मालिक (डायरेक्टर) बन गए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने पर ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले की जांच शुरू की, सबूत जुटाए और उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया। अब ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गाँधी के खिलाफ आरोपपत्र भी दायर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी में स्वाधीनता सेनानियों का शेयर था, इसलिए नेशनल हेराल्ड घोटाला स्वाधीनता सेनानियों के साथ विश्वासघात है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में कार्रवाई रद करने की कांग्रेस की अपील 2016 में ही खारिज कर चुका है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि गरीबों और स्वाधीनता सेनानियों के पैसे की लूट के इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को तेजी से सुनवाई कर दोषी पाये जाने वाले लोगों को सजा सुनानी चाहिए। कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है, यह संदेश आम लोगों तक जाना चाहिए। उपमुख्यमंत्री चौधरी ने कहा कि बिहार का विशेष ध्यान रखने के कारण प्रधानमंत्री मोदी बार-बार इस राज्य की विकास योजनाओं का उद्घाटन-लोकार्पण करने के लिए यहां आते रहते हैं ।

इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर जागी पुलिस और बड़े नुकसान से बच गया मनु कुमार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडेली मार्केट के चार दुकानों में सेंधमारी, ताला तोड़ माल उड़ा ले गये चोर
Next Article बाहुबली विधायक पर कसा शिकंजा, SSP बोले- जरूरत पड़ी तो होगी गिरफ्तारी

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
बिहार

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.