अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ramgarh : चोरों ने डेली मार्केट में चार दुकानों में सेंधमारी की है। दुकानों का ताला तोड़ कर माल उड़ा लियाहै। चारों दुकान से लगभग 50 हजार रुपए की संपत्ति के चोरी होने का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि चोरों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड स्थित डेली मार्केट की है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने कॉस्मेटिक और मोबाइल दुकान से कीमती सामान उड़ा लिया। सुनील कुमार के मोबाइल दुकान से लगभग 30 हजार रुपए का माल टपा लिया है। यहां से नए और पुराने मोबाइल, ब्लूटूथ, स्पीकर और इयरबड की चोरी की गई। इसके अलावा मो सोहेल और मो फिरोज के कॉस्मेटिक दुकान से लगभग 10 से 15 हजार की संपत्ति के चोरी होने का अनुमान है। मोहम्मद जावेद की दुकान का भी ताला चोरों ने तोड़ दिया।
दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि पुराने बस स्टैंड में लगने वाले डेली मार्केट में छावनी परिषद के जरिये दुकान बनाया गया था। दुकान में लगाया गया शटर बेहद कमजोर है। यहां तक कि उसका लॉक भी बेहद ऑर्डिनरी है। इस लॉक को लेकर पहले भी शिकायत छावनी परिषद के अधिकारियों से की गई थी। बैंक का लोन लेकर दुकान तो व्यापारियों ने ले लिया, लेकिन सुरक्षा मानकों पर दुकान खरा नहीं उतर रहा।
इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर जागी पुलिस और बड़े नुकसान से बच गया मनु कुमार
इसे भी पढ़ें : BR Gavai होंगे भारत के नये CJI, महज छह महीने का होगा कार्यकाल
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में सात शक्तिशाली IED मिले, 11 नक्सल बंकर तहस-नहस
इसे भी पढ़ें : झामुमो अधिवेशन में बोले CM हेमंत सोरेन- झारखंड न कभी डरा, न कभी झुका
इसे भी पढ़ें : फंदे पर लटकी मिली दो बच्चों की मां, मायके वाले बोले- मा’रकर लटका दिया



