Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 03:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा ने गवर्नर से की मंत्री हफीजुल को बर्खास्त करने की मांग
Headlines

भाजपा ने गवर्नर से की मंत्री हफीजुल को बर्खास्त करने की मांग

April 17, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भाजपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राजभवन में गवर्नर संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की बर्खास्तगी की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, रामकुमार पाहन, जिलाध्यक्ष वरुण साहू, विनय कुमार महतो, कमाल खान, राफिया नाज शामिल थे। ज्ञापन में मांग की कि हाल ही में मंत्री हफीजुल हसन द्वारा दिया गया बयान कि हम कुरान को दिल में और संविधान को हाथ में रखते हैं” और “मेरे लिए शरिया पहले है, संविधान बाद में”, संविधान की भावना के विपरीत है। भाजपा ने इसे असंवैधानिक और शपथ की अवमानना बताया है। इसी प्रकार एक अन्य मंत्री इरफान अंसारी की ओर से वक्फ संशोधन कानून को राज्य में लागू न होने देने संबंधी कथित बयान पर भी आपत्ति दर्ज की गई है। पार्टी का कहना है कि इस प्रकार के बयान न केवल असंवैधानिक हैं, बल्कि इससे समाज में विभाजनकारी शक्तियों को प्रोत्साहन मिलता है। ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसी मानसिकता और बयानों के कारण राज्य में धार्मिक आयोजनों के दौरान असामाजिक घटनाएं बढ़ी हैं।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे राज्य सरकार को संविधान की मर्यादा बनाए रखने के लिए निर्देशित करें। साथ ही मंत्री हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए मुख्यमंत्री को आवश्यक निर्देश देने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : रॉबर्ट वाड्रा दो किमी पैदल चल पहुंचे ED मुख्यालय, 5 घंटे हुई पूछताछ

इसे भी पढ़ें : बाहुबली विधायक पर कसा शिकंजा, SSP बोले- जरूरत पड़ी तो होगी गिरफ्तारी

इसे भी पढ़ें : नेशनल हेराल्ड केस स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात : सम्राट चौधरी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआशिक संग पति का गला घोंटा, फिर सांप से दस बार डसवाया
Next Article CM हेमंत ने सभी विभागों के सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग… जानें

Related Posts

Headlines

सिर पर मटका, हाथों में तख्तियां… बिजली-पानी संकट पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन

May 7, 2026
Headlines

CM सम्राट की नयी टीम तैयार, PM की मौजूदगी में कैबिनेट विस्तार… देखें वीडियो

May 7, 2026
Headlines

रात के अंधेरे में 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर मा’रा छापा, फिर…

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सिर पर मटका, हाथों में तख्तियां… बिजली-पानी संकट पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन

May 7, 2026

गैंगरे’प का इनामी आरोपी एनका’उंटर में जख्मी, दोनों पैरों में लगी गोली

May 7, 2026

CM सम्राट की नयी टीम तैयार, PM की मौजूदगी में कैबिनेट विस्तार… देखें वीडियो

May 7, 2026

रात के अंधेरे में 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर मा’रा छापा, फिर…

May 7, 2026

स्टेशन की भीड़ और मोबाइल चोरों का जाल… RPF ने दबोचा पूरा गैंग

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.