Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 04:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रॉबर्ट वाड्रा दो किमी पैदल चल पहुंचे ED मुख्यालय, 5 घंटे हुई पूछताछ
Headlines

रॉबर्ट वाड्रा दो किमी पैदल चल पहुंचे ED मुख्यालय, 5 घंटे हुई पूछताछ

April 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ED
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : ED यानी प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थि‍त डीएलएफ लैंड डील घोटाले के मामले में लगातार दूसरे दिन बुधवार को पांच घंटे पूछताछ की। रॉबर्ट वाड्रा ने पूछताछ के बाद कहा कि उन्हें सच पर भरोसा है और वे किसी भी तरह के दबाव का सामना करने के लिए तैयार हैं। राबर्ट वाड्रा के साथ उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं। ED ने रॉबर्ट वाड्रा को गुरुवार सुबह 11 बजे नई दिल्‍ली में स्थित एजेंसी के हेड क्‍वार्टर में पूछताछ के लिए बुलाया है।

इससे एक दिन पहले मंगलवार को ED के अधिकारियों ने इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा से करीब छह घंटे मैराथन पूछताछ की थी। इसके बाद आज फिर उन्‍हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से यह साफ कर दिया गया है कि रॉबर्ट वाड्रा से कल भी पूछताछ होगी। ED दफ्तर से दफ्तर से बाहर निकलते समय रॉबर्ट वाड्रा कहा, “हां, उन्होंने मुझे कल भी पूछताछ के लिए बुलाया है। वे मुझे बुलाते रहेंगे…।”

auto

रॉबर्ट वाड्रा आज मध्य दिल्ली के सुजान सिंह पार्क स्थित अपने घर से 2 किलोमीटर पैदल चलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित ED के मुख्यालय पहुंचे। वाड्रा ने रास्ते में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि यह मामला करीब 20 साल पुराना है। उन्‍होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध के तहत निशाना बनाया जा रहा है। वाड्रा ने कहा कि मैं जांच एजेंसियों के कार्यालयों में 15 बार गया हूं। मुझसे एक बार में 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई, मैंने 23,000 दस्तावेज जमा किए हैं। फिर वे मुझसे एक हफ्ते में ये दस्तावेज फिर से जमा करने के लिए कहते हैं, यह कैसे चल सकता है?’

केंद्रीय जांच एजेंसी ED हरियाणा में 2008 के एक जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि तत्कालीन भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्‍व वाली हरियाणा की कांग्रेस सरकार ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की इस डीएलएफ जमीन घोटाले में मदद की थी।

इसे भी पढ़ें : नेशनल हेराल्ड केस स्वतंत्रता सेनानियों के साथ विश्वासघात : सम्राट चौधरी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाहुबली विधायक पर कसा शिकंजा, SSP बोले- जरूरत पड़ी तो होगी गिरफ्तारी
Next Article राशिफल @ 17 अप्रैल 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026
Headlines

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026
Headlines

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 21 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 21, 2026

राजधानी में क्राइम पर पुलिस का जबरदस्त स्ट्राइक… जानें

September 20, 2026

झारखंड को बनाएंगे देश का आयुर्वेद हब, 900 करोड़ से जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री

September 20, 2026

वित्तरहित शिक्षकों के लिए बनी कमेटी, सीएम सम्राट बोले- सम्मान से नहीं होगा समझौता

September 20, 2026

लव-कुश एकता किसी के खिलाफ नहीं, बिहार के विकास की ताकत : सीएम सम्राट

September 20, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.