अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Dumka : एक महिला का गैंगरेप और हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके नाम सुनील हांसदा, बेटका हांसदा और क्रिस्टोफर मुर्मू बताये गये। सभी आरोपी दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र के झिली गांव के रहने वाले हैं। एक आरोपी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से मृतका की टूटी हुयी चूड़ी और घटना के समय पहना हुआ गमछा भी बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा दुमका के पुलिस कप्तान पितांबर सिंह खेरवार ने किया।
SP पितांबर सिंह खेरवार ने मीडिया को बताया कि बीते दो मार्च को महिला नहाने के लिए नदी में गयी थी। इसी दरम्यान शिकार के लिए जंगल गये चार लड़कों की नजर नहा रही महिला पर पड़ गयी। महिला को नहाता देख उन लड़कों की नीयत डोल गयी। चारों ने मिलकर महिला को नदी से निकाला और सुनसान जगह पर ले गये। वहां, सभी ने बारी-बारी से उसका रेप किया। रेप के दरम्यान लड़कों ने महिला का मुंह दबा रखा था, जिस चलते उसकी जान चली गयी। लड़कों ने महापाप के बाद महिला की डेड बॉडी को नदी किनारे रखा और वहां से भाग निकले।
SP ने बताया कि अगले रोज यानी तीन मार्च को डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद मृतका के घरवालों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर SDPO की देखरेख में SIT गठित की गयी। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद और आसपास के लोगों से मिले क्लू पर सुनील हांसदा, बेटका हांसदा तथा क्रिस्टोफर मुर्मू को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों टूट गये और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन लोगों ने रेप में शामिल अपने एक फरार साथी के बारे में भी पुलिस को सबकुछ बता दिया है। पुलिस उसे दबोचने के वास्ते लगातार छापेमारी कर रही है। घटना को बीते दो मार्च को काठीकुंड थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया था।
इसे भी पढ़ें : “…तुमको समझ में नहीं आ रहा है”, TPC का धमकी भरा पोस्टर वायरल



