Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 08:33 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड पुलिस को मिलेगी आर्मी की ट्रेनिंग, ऑपरेशनल सहयोग देगी सेना
अन्य खबरें

झारखंड पुलिस को मिलेगी आर्मी की ट्रेनिंग, ऑपरेशनल सहयोग देगी सेना

April 20, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : झारखंड पुलिस अब आर्मी के जवानों की तरह ट्रेंड होगी। सेना के जवान झारखंड पुलिस बल को ऑपरेशनल सहयोग देंगे, साथ ही जॉइंट ट्रेनिंग में भी शामिल होंगे। इन मुद्दों को लेकर शनिवार को रामगढ़ के पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में एक सिनर्जी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। मुख्यालय झारखंड और बिहार सब एरिया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में इंटर एजेंसी सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से ऐतिहासिक पहल की गई। इस कार्यक्रम में दोनों बालों के बीच आपसी सूझबूझ, संयुक्त प्रशिक्षण पहलुओं और मधुर संबंध स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इस सम्मेलन में सेना और झारखंड पुलिस के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया, जिसमें दोनों बालों के वरीय अधिकारी शामिल हुए। सेना का प्रतिनिधित्व मेजर जनरल विकास भारद्वाज, वीएसएम जनरल आफिसर कमांडिंग झारखंड और बिहार सब एरिया और पुलिस का प्रतिनिधित्व झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने किया।

झारखंड और बिहार सब एरिया के वीएसएम जनरल आफिसर कमांडिंग मेजर जनरल विकास भारद्वाज ने चर्चा के दौरान दोनों बालों के बीच ऑपरेशनल सहयोग और संयुक्त प्रशिक्षण पहलुओं पर विशेष जोर दिया। उन्होंने इस तथ्य पर जोर दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा की उभरती प्रकृति के लिए एक सहयोगी और अनुकूल दृष्टिकोण की आवश्यकता है। नियमित बातचीत, संयुक्त प्रशिक्षण मॉड्यूल और नॉलेज शेयर करने से तालमेल बेहद मजबूत बनेगा तथा दोनों संगठनों को राष्ट्र की अधिक प्रभावी ढंग से सेवा करने में मदद मिलेगी।

Advertisement Advertisement

कार्यक्रम के दौरान झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि वह भारतीय सेना की पहल की सराहना करते हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोड़ दिया कि झारखंड पुलिस सैनिकों द्वारा राष्ट्र के प्रति की गई निःस्वार्थ सेवा का सर्वोच्च सम्मान करती है। उन्होंने संयुक्त प्रशिक्षण, संस्थानों के महत्व और पुलिसकर्मियों के लिए सेना संस्थानों के साथ आवश्यक अल्पकाल कार्यों की संभावना को रेखांकित किया, ताकि बेहद बेहतर अनुभव प्रदान किया जा सके।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने उस घटना का भी जिक्र किया जिसमें राज्य पुलिस अधिकारी की ओर से सैनिकों के साथ मारपीट की गई थी। इस घटना पर उन्होंने गहरा अफसोस प्रकट किया और कहा कि राज्य पुलिस ऐसे गलत काम करने वाले अधिकारियों से तुरंत और उचित तरीके से निपटेगी। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचने के लिए उन्होंने जॉइंट ट्रेनिंग कैप्सूल के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए सेना प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों के साथ काम समय के लिए संलग्न होने की संभावना को उजागर किया, ताकि बेहतर अनुभव और समझ मिल सके। छावनी और सैन्य स्टेशन में कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन से संबंधित पहलुओं पर उन्होंने सेना और राज्य पुलिस के बीच सर्वोत्तम कार्यों का पता लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया,‌ जो अंततः एक अधिक सामंजस्य पूर्ण और प्रभावी सुरक्षा तंत्र में योगदान देगा।

सेना और झारखंड पुलिस के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस सम्मेलन से सरकार के दो सबसे महत्वपूर्ण अंगों के बीच तालमेल बेहतर होगा। आपसी विश्वास और सम्मान बेहतर होंगे और दोनों संगठन आपस में विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें : दुकान लूट कर खाने-पीने में उड़ा दिया सारा माल, क्या बता गए SSP… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदुकान लूट कर खाने-पीने में उड़ा दिया सारा माल, क्या बता गए SSP… देखें
Next Article निशिकांत दुबे के बयान से भाजपा ने किया किनारा, जेपी नड्डा क्या बोल… देखें

Related Posts

अन्य खबरें

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
अन्य खबरें

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026
अन्य खबरें

बाल झड़ना होगा बंद, बस सुबह करें ये आसान काम

April 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.