Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 08:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » MI ने लगायी जीत की हैट्रिक, CSK को 9 विकेट से चटायी धूल
Headlines

MI ने लगायी जीत की हैट्रिक, CSK को 9 विकेट से चटायी धूल

April 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Mumbai : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में MI यानी मुंबई इंडियंस ने CSK यानी चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की शानदार साझेदारी ने चेन्नई को पलटवार का कोई मौका नहीं दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन बनाए। शिवम दुबे ने 32 गेंदों पर 50 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि रवींद्र जडेजा ने 35 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाकर पारी को संभाला। 17 वर्षीय युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने भी 15 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। MI के लिए जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाए, जबकि दीपक चाहर, अश्विनी कुमार और मिचेल सेंटनर को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी MI (मुंबई इंडियंस) की शुरुआत मजबूत रही। रियान रिक्लेटन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। रिक्लेटन 19 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जो चेन्नई के लिए एकमात्र सफलता रही और वह विकेट रवींद्र जडेजा ने लिया। इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर मैच को एकतरफा बना दिया। रोहित ने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए 76 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं सूर्यकुमार यादव ने महज 26 गेंदों में पचासा जड़ा और 68 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर चेन्नई के गेंदबाजों की एक न चलने दी। 16वें ओवर में मथीशा पथिराना को दोनों ने तीन छक्के जड़कर मैच का अंत कर दिया।

MI (मुंबई इंडियंस) ने 15.4 ओवर में ही एक विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया और चेन्नई से चेपॉक में मिली हार का बदला चुकता किया।

इसे भी पढ़ें : निशिकांत दुबे के बयान से भाजपा ने किया किनारा, जेपी नड्डा क्या बोल… देखें

इसे भी पढ़ें : मास्टर्स गेम्स 20 अप्रैल से धर्मशाला में, करीब 4500 खिलाड़ी करेंगे शिरकत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशिक्षा न्यायाधिकरण को लागू करे सरकार : अजय राय
Next Article राशिफल @ 21 अप्रैल 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026
देश

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026
देश

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ट्रेजरी घोटाला : SP के नाम का खाता खोल निकाले गए पैसे, 4 DSP का भी उछला नाम

April 29, 2026

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.