Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 29 September, 2026 • 11:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आतंकी हमले में मा’रे गये IB अधिकारी का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, बाबूलाल ने दी श्रद्धांजलि
Headlines

आतंकी हमले में मा’रे गये IB अधिकारी का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, बाबूलाल ने दी श्रद्धांजलि

April 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
IB
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए IB अधिकारी मनीष रंजन का पार्थिव शरीर गुरुवार को रांची एयरपोर्ट लाया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को पश्चिम बंगाल के झालदा के लिए रवाना कर दिया गया। इस मौके पर दिवंगत मनीष रंजन के पिता मंगलेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने मीडिया से कहा कि आतंकियों की यह घटना क्षमा करने के योग्य नहीं है। इस घटना को भारत सरकार गंभीरता से ले रही है। यह घटना जहां से प्रायोजित हुई है, उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा। यह घटना सिर्फ 26 लोगों की हत्या की नहीं है, बल्कि देश के 140 करोड़ हिंदुस्तानियों पर गोलियां चलाने का है। इसका माकूल जवाब देने के लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है। जवाब सरकार कब देगी, कैसे देगी, इसकी प्रतीक्षा करनी चाहिए। अब समय आ गया है कि बार-बार जो लोग सेकुलरिज्म के नाम पर इस प्रकार के एलिमेंट को जो लोग बचाते हैं, उनको भी हमें चिन्हित कर कार्रवाई करनी चाहिए। झारखंड की धरती में ऐसे लोग हैं, जिसकी गिरफ्तारी भी बोकारो से हुई हैं। यहां तो मंत्री भी संविधान से ऊपर शरिया को मानते हैं। उसका ही यह नतीजा है । इस प्रकार के जो लोग हैं, उनके ऊपर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए और जेल में ऐसे लोगों को बंद करना चाहिए।

Advertisement

दिवंगत के भाई विनीत रंजन ने बताया कि मंगलवार को मनीष की मौत की सूचना मिली थी। मनीष रंजन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यात्रा पर गए थे। मनीष रंजन मिश्रा की शादी साल 2010 में प्रयागराज के रहने वाली जया से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक 12 साल का बेटा और 8 साल की बेटी है। मूल रूप से बिहार के सासाराम के रहने वाले मनीष रंजन के पिता मंगलेश मिश्रा झालदा हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक थे। वह कुछ साल पहले रिटायर हुए हैं। जिसके बाद से पूरा परिवार पश्चिम बंगाल के झालदा में ही रहता है। उनका अंतिम संस्कार झालदा में ही किया जाएगा।

यहां याद दिला दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक स्थल पर बीते मंगलवार को हुए आतंकी हमले में IB अफसर मनीष रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मनीष रंजन हैदराबाद में IB के सेक्शन ऑफिसर के पद पर तैनात थे। वह अपनी पत्नी जया मिश्रा, 12 साल के बेटे और 8 साल की बेटी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। जहां आतंकी हमले में मनीष की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें : मौ’त का नंगा नाच करने वालों का पता बताओ और ले जाओ 20 लाख

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमौ’त का नंगा नाच करने वालों का पता बताओ और ले जाओ 20 लाख
Next Article आतंकियों को मिलेगी कल्पना से बड़ी सजा… मिट्टी में मिलाने के वक्त आ गया है : PM

Related Posts

Headlines

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026
Headlines

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026
झारखंड

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 29, 2026

डीजीपी का दो टूक फरमान- पूजा में माहौल बिगाड़ने वालों को सीधे भेजो जेल

September 28, 2026

मासूम विवान को रांची से उठाया, साहिबगंज में छिपाया, SP खोल गये चौंकाने वाला राज… देखें वीडियो

September 28, 2026

होटल और डेयरियों में अचानक पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम, मची खलबली

September 28, 2026

नल का जल योजना पर सीएम की दो टूक- हर घर पहुंचे 100% पानी, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.