अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : पहलगाम, जहां लोग वादियों की खूबसूरती देखने आते हैं, वहां मंगलवार को मौत का नंगा नाच किया गया. आतंकवादियों ने अचानक पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी कर दी. इस बर्बर हमले में कम से कम 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस जघन्य हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की जानकारी देने वालों के लिए 20 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है. पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की सूचना जो आतंकियों की पहचान या ठिकाने तक पहुंचा सके, उसे गुप्त रखा जाएगा और उचित इनाम दिया जाएगा. चार आतंकी इस हमले में शामिल थे, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े बताए जा रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास आतंकियों से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन पर संपर्क करें. आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा.

आतंक के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी
हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक हुई, जो ढाई घंटे से अधिक चली. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में आतंकियों के खिलाफ बड़े एक्शन की रणनीति तैयार की गई है. गृह मंत्री अमित शाह बैठक के बाद भी पीएम हाउस में मौजूद हैं, जिससे साफ है कि हालात बेहद गंभीर हैं.
इसे भी पढ़ें : आतंकी हमले पर बाबूलाल बोले- झारखंड भाजपा इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी ह’मले में मा’रे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख देने का ऐलान
इसे भी पढ़ें : आतंकी हमले पर “थैंक यू पाकिस्तान” पोस्ट करने वाला बोकारो से धराया
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हम’ले पर बोलीं मंत्री दीपिका- वक्त डरने का नहीं, डट कर खड़े होने का है
इसे भी पढ़ें : पहलगाम में आतंकियों ने नाम पूछ-पूछ कर मा’री गो’ली, देखें दिल दहलाने वाला वीडियो



