अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : CM नीतीश कुमार ने कहा कि जेपी गंगा पथ का दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और इस पर लोगों का आवागमन सुगम तरीके से हो रहा है। हम चाहते हैं कि दीघा से पश्चिम में कोइलवर पुल तक और उसके बाद फिर बक्सर तक जेपी गंगा पथ का विस्तार हो। मौका था पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा का। CM नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिये।
CM नीतीश कुमार ने कहा कि जेपी गंगा पथ से गंगा नदी पर बने विभिन्न पुलों का भी जुड़ाव होगा, जिससे उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच की दूरी और घटेगी और आवागमन तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों के लिये विभिन्न पथों और पुलों की स्वीकृति दी गयी है। उसका निर्माण कार्य भी तेजी से पूर्ण करें। ग्रामीण पथों का चौड़ीकरण भी किया जा रहा है।
CM नीतीश कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भी कई महत्वपूर्ण पथों एवं पुलों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आवागमन और सुलभ होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिये यदि और पथों एवं पुलों की आवश्यकता हो तो पथ निर्माण विभाग इसकी समीक्षा करे, राज्य सरकार उसे अपने संसाधनों से स्वीकृत कर निर्माण करायेगी।
1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पथ निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस क्रम में जे०पी० गंगा पथ परियोजना का विस्तार पश्चिम में बक्सर तक तथा पूरब में मोकामा तक करने के संबंध में समीक्षा की। जे०पी० गंगा पथ का दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और इस पर… pic.twitter.com/lKBaic5okv
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 28, 2025
इसे भी पढ़ें : तिसरी CO दफ्तर में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां
इसे भी पढ़ें : भूख-प्यास से तड़पती महिला नक्सली भोरे-भोर पहुंची SP के घर, फिर…
इसे भी पढ़ें : महिला थानेदार को SP ने किया सस्पेंड… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : फ्लाइओवर रैंप निर्माण का विरोध, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हेल्थ मिनिस्टर का ऐलान- पहलगाम पीड़ितों को देंगे अपना चार महीने का वेतन
इसे भी पढ़ें : “मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं…” बात जहन में आते ही CHO बीवी को मा’र डाला

