अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची के सिरमटोली फ्लाइओवर रैंप निर्माण का काम फिर से शुरू हो चुका है। इसको लेकर कई आदिवासी संगठनों का गुस्सा उबाल पर आ गया है। गुजरे दो रोज से आदिवासी संगठन के लोग जमकर इसका विरोध कर रहे हैं। आज यानी रविवार की शाम हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष राजधानी के मेन रोड स्थित अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे। उनका मकसद मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताना था। प्रदर्शन के दरम्यान किसी तरह की कोई अनहोनी से निपटने के लिए भारी संख्या में फोर्स को डिप्यूट किया गया था। अचानक प्रदर्शनकारी थोड़ा उग्र हो गये और इसी बीच पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गयी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि सिरमटोली सरना स्थल आदिवासियों की आस्था का केंद्र बिंदु है। सरकार से आग्रह किया गया था कि रैंप को थोड़ा सा शिफ्ट कर दिया जाये। पर ऐसा नहीं किया गया। रात के अंधेरे में फोर्स के कड़े पहरे में रैंप निर्माण कार्य दोबारा शुरु कर दिया गया। पर जबतक रैंप शिफ्ट नहीं किया जायेगा, प्रदर्शन जारी रहेगा। हम जेल जाने से भी नहीं डरने वाले। आंदोलन करने वाले आंदोलन करेंगे। जेल तुम्हारा कितना बड़ा है… देख लिया है… देखेंगे।
रांची में सिरमटोली फ्लाइओवर रैंप निर्माण का विरोध, CM हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने पहुंचे आदिवासी संगठन के लोग, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की#ranchinews #jharkhandnews #siromtoliflyover pic.twitter.com/8shQB7g0iJ
— News Samvad (@newssamvaad) April 27, 2025
रांची के सिरमटोली रैंप निर्माण के विरोध में प्रदर्शन, CM का पुतला फूंकने आये आदिवासी संगठन के लोगों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की, भाजपा प्रदेश उपाध्याक्ष आरती कुजूर और रांची से सदर SDM उतकर्ष कुमार क्या बोले… देखें pic.twitter.com/wCohdmOz5r
— News Samvad (@newssamvaad) April 27, 2025
इसे भी पढ़ें : “मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं…” बात जहन में आते ही CHO बीवी को मा’र डाला
इसे भी पढ़ें : बड़े आतंकी संगठन के झारखंड विंग का खुलासा… जानें
इसे भी पढ़ें : पहलगाम में खू’न की नदियां बहाने वाला आदिल स्टूडेंट वीजा पर गया था पाकिस्तान
इसे भी पढ़ें : मंत्री सुदिव्य का बयान उनमें कूट कूटकर भरे अहंकार को दर्शाता है : बाबूलाल
इसे भी पढ़ें : मधुबनी-वीरपुर सहित 6 जिलों में एयरपोर्ट, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 34 प्रस्ताव पास
इसे भी पढ़ें : अनिल टाइगर के भाई बोले- भइया की छवि धूमिल करने की सोची‑समझी कोशिश
इसे भी पढ़ें : पहलगाम आतंकी हम’ले पर बोलीं मंत्री दीपिका- वक्त डरने का नहीं, डट कर खड़े होने का है
इसे भी पढ़ें : झारखंड की नींव खोद रहे बालू माफिया, ये अबुआ नहीं, ‘ठगुआ’ सरकार : बाबूलाल
इसे भी पढ़ें : आतंकियों की गो’ली से जख्मी सामाजिक कार्यकर्ता ने अस्पताल में तोड़ा दम



