Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 02:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दुनिया का यह अकेला देश है जो कोरोना को बीमारी ही नहीं मानता
Headlines

दुनिया का यह अकेला देश है जो कोरोना को बीमारी ही नहीं मानता

April 10, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

अश्गाबात। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। शक्तिशाली देश भी इस संक्रमण के आगे बेबस हैं लेकिन एक देश ऐसा भी है जिसका कहना है कि ऐसी कोई बीमारी है ही नहीं। यहां तक कि उसने अपने देश में कोरोना शब्द के इस्तेमाल पर ही बैन लगा दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि इस देश से सटे ईरान में कोरोना ने भयावह मंजर खड़ा किया है।

हम बात कर रहे हैं तुर्कमेनिस्तान की जिसने कोरोना शब्द लिखने और बोलने पर बैन लगाने के साथ ही मास्क पहनने पर भी कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। खबरों की मानें तो ये बैन किसी और ने नहीं बल्कि राष्ट्रपति गुरबांगुली बेयरडेमुकामेडॉव ने लगाया है। यही नहीं जनता के बीच स्पेशल एजेंट्स घूम रहे हैं जो अगर किसी से कोरोना की चर्चा सुनते हैं तो उन्हें जेल भेज देते हैं।

आधिकारिक रूप से अबतक इस देश में एक भी कोरोना केस सामने नहीं आया है। ये बात विशेषज्ञों को भी हजम नहीं हो रही है। उनका मानना है कि तुर्कमेनिस्तान अपने आंकड़े को छिपा रहा है। इस देश ने करीब एक महीने पहले ही अपने देश के बार्डर सील कर दिए थे। वहीं चीन सहित बाकी देशों से आने वाले विमानों के रास्तों को डायवर्ट कर दिया गया था।

अपनी रुढ़िवादी सोच के लिए जाने जाने वाले यहां के राष्ट्रपति ने बीमारी से बचाव के लिए अजीबोगरीब आदेश भी जारी किया है। उन्होंने देश के सभी सार्वजनिक स्थानों पर हरमाला नामक पारंपरिक पौधा लगाने के लिए कहा है। उनका मानना है कि यह पौधा बीमारियों के प्रसार को रोकने में कारगर है। इसके अलावा सरकारी विज्ञप्तियों, स्कूलों और दीवारों पर चस्पा किसी भी कोरोना से जुड़ी बात को हटाया जा रहा है। खबरें हैं कि कोरोना की जगह सांस की बीमारी या बीमारी शब्द का प्रयोग करने को कहा जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में तब्लीगी जमात के 43 लोगों पर मुकदमा दर्ज, जाना पड़ सकता है जेल
Next Article बहुत बड़ा खुलासा: भारत में कोरोना फैलाने के लिए सीमा पार से भेजे गये 50 कोरोना संक्रमित !

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.