Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 12:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लॉकडाउन में आपका मोबाइल खतरे में है, भूलकर भी ये गलती न करें
Headlines

लॉकडाउन में आपका मोबाइल खतरे में है, भूलकर भी ये गलती न करें

April 11, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली.  लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. लॉकडाउन  के कारण मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल और साथ-साथ साइबर धोखाधड़ी सहित अन्य अपराधों का खतरा बढ़ गया है. भारतीय साइबर क्षेत्र/स्पेस की सुरक्षा के लिए तमाम साइबर खतरों/हमलों से लड़ने वाली एजेंसी कम्प्यूटर इमरजेंसी रेस्पांस टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने निजी मोबाइल फोन को सुरक्षित रखने को लेकर जारी परामर्श में लोगों को दर्जन भर सलाह दी है.

ऐसे सेफ रहें –

Advertisement Advertisement

(1) एजेंसी ने इनसे बचने के लिए सबसे पहले ओएस (ऑपरेटिंग सिस्टम) और ऐप को अपडेट रखने को कहा है. मोबाइल फोन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने वाली कंपनियां, जैसे एप्पल का आईओएस, गूगल का एंड्रॉयड और माइक्रोसॉफ्ट का विंडोज लगातार सिस्टम को अपडेट करते रहते हैं ताकि उपयोक्ता सुरक्षित रहें, वे ना सिर्फ मौजूदा खतरों से बचाते हैं, बल्कि सुरक्षा को और मजबूत भी बनाते हैं. परामर्श में कहा गया है कि सभी ऐप के सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें.

(2) अगर ऐप अपडेट नहीं है तो उसका गलत फायदा उठाया जा सकता है, मोबाइल फोन को मैलवेयर से सुरक्षित रखने के लिए ऐप को हमेशा अपडेट रखें. उसमें कहा गया है कि आप जिन ऐप को इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं उन्हें अनइंस्टॉल/डिलिट कर दें. जैसे कि आपने छुट्टियों की योजना बनाने के लिए कोई ऐप डाउनलोड किया था, लेकिन उसकी जरुरत खत्म हो गयी है, ऐसे में उसे फोन से हटा दें ताकि उसे बार-बार अपडेट करने की चिंता ना सताती रहे.

(3) कोशिश करें कि ऐप आप हमेशा अपने मोबाइल हैंडसेट निर्माता या ऑपरेटिंग सिस्टम के आधिकारिक स्टोर से ही डाउनलोड करें. किसी अज्ञात स्रोत से ऐप डाउनलोड ना करें.

(4) इन दोनों के अलावा किसी अन्य स्रोत पर उपलब्ध ऐप संभवत: सही ना हों और उनमें मैलवेयर होने की आशंका भी होती है.

(5) एजेंसी ने लोगों में लोकप्रिय ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया ऐप के बारे में भी बात की है. ऐप पर सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साइन-इन करते हुए सतर्क रहें.

अपने फोन पर धोखाधड़ी – ठगी के प्रयासों पर नजर रखें. एसएमएस और ईमेल पर आए लिंक पर क्लिक करने से पहले, अज्ञात स्रोत से आए अटैचमेंट खोलने से पहले ध्यान दें क्योंकि उसमें खतरा हो सकता है.

पासवर्ड -कई ऐप उपयोक्ताओं को पासवर्ड सेव करने का विकल्प देते हैं ताकि उन्हें बार-बार लॉगइन टाइप ना करना पड़े. यह गलत तरीका है, अगर मोबाइल फोन चोरी हो जाता है तो ऐसी स्थिति में कोई भी आपकी निजी सूचनाएं देख सकता है, उनका गलत इस्तेमाल कर सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBREAKING : शनिवार की सुबह झारखंड में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव, कोडरमा और हजारीबाग से भी मिले एक-एक मरीज
Next Article अमेरिकी परमाणु हथियार ठिकानों तक पहुंचा कोरोना, जानिए किस तरह का है खतरा

Related Posts

Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
Headlines

राजधानी की इस सड़क किनारे खड़ी की गाड़ियां तो कटेगा चालान, होगी कार्रवाई

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.