News Samvad :स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2,600 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
आवेदन प्रक्रिया :इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या :2,600
महत्वपूर्ण जानकारी :
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा :न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रक्रिया : चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट, इंटरव्यू और स्थानीय भाषा परीक्षा शामिल हैं।
फीस : जनरल, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस के लिए 750 रुपए; एससी, एसटी, और पीएच के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
सैलरी :48,480 से 85,920 रुपए प्रतिमाह।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ लें। यह भर्ती उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं।