अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के टीओपी-2 के कान्दू मुहल्ला गोरहो मंदिर के समीप शुक्रवार देर रात वारदात की योजना बनाते एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल, चाकू बरामद किया गया। आरोपी का नाम नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा बताया गया। कुख्यात नीतेश कान्दू मुहल्ला का रहने वाला है। शहर थानेदार इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने शनिवार को मीडिया को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में छिपे हुए हैं। पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीओपी दो के प्रभारी ASI राकेश कुमार ने टाइगर मोबाइल दल के साथ मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
टीम ने जब गोरह मंदिर जाने वाले रास्ते के समीप स्थित गली में तलाशी ली, तो देखा कि अंधेरे में झाड़ियों के पास तीन-चार लोग छिपे हुए हैं। पुलिस को देखते ही सभी व्यक्ति भागने लगे। इस दौरान एक युवक नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा पकड़ा गया। उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल, चाकू बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि वह तेजा उर्फ विशाल शर्मा और दो अन्य साथियों के साथ किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। नितेश शर्मा 13 अप्रैल 2025 को रेलवे स्टेशन के पास हुई कार्रवाई में फरार हो गया था। उसके खिलाफ डकैती, लूट, धमकी और आर्म्स एक्ट के कुल छह मामले दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के इन इलाकों में निषेधाज्ञा, कब और क्यों… जानें
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान की गोलाबारी में राजौरी के ADDC शहीद
इसे भी पढ़ें : रात भर हुई गोलाबारी, पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में बंद घर के भीतर मिला ढाई करोड़ का माल
इसे भी पढ़ें : शमशान में माशूका का गैंगरेप, प्रेमी सहित पांच को पुलिस ने दबोचा

