अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Shrinagar : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में की गई पाकिस्तान की गोलीबारी में ADDC यानी अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडिशनल डिस्ट्रिक्ट डिवेलपमेंट कमिश्नर) राज कुमार थप्पा शहीद हो गए । यह दुखद सूचना प्रदेश के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज सुबह एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा है, “राजौरी से दुखद समाचार। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। कल ही वे डिप्टी सीएम के साथ जिले में घूम रहे थे और मेरी अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे।”
इस घटना से आहत मुख्यमंत्री अबदुल्ला ने लिखा, “आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी की गई, जिसमें राजौरी शहर को निशाना बनाया गया, जिसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त श्री राज कुमार थप्पा की मौत हो गई। इस भयानक जानमाल के नुकसान पर अपने सदमे और दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
उमर अबदुल्ला ने दूसरी पोस्ट पर लिखा, “मुझे यकीन नहीं है कि ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय’ कैसे सोचता है कि उपमहाद्वीप में मौजूदा तनाव कम हो जाएगा, जब आईएमएफ अनिवार्य रूप से पाकिस्तान को उन सभी आयुधों के लिए प्रतिपूर्ति करेगा, जिनका उपयोग वह पुंछ, राजौरी, उरी, तंगधार और कई अन्य स्थानों को तबाह करने के लिए कर रहा है।”
इसे भी पढ़ें : रात भर हुई गोलाबारी, पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में बंद घर के भीतर मिला ढाई करोड़ का माल
इसे भी पढ़ें : शमशान में माशूका का गैंगरेप, प्रेमी सहित पांच को पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई एग्जिक्यूटिव इंजीनियर को मिला प्रमोशन… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : भाजपा आदिवासी नायकों के नाम पर कर रही ओछी राजनीति : विनोद पांडेय
इसे भी पढ़ें : भारत के INS विक्रांत ने मचाया तांडव, पाकिस्तान का कराची पोर्ट तहस-नहस
इसे भी पढ़ें : राजस्थान की तरफ देखे गये पाकिस्तान के टैंक, जवाब देने को तैयार भारतीय जांबाज

