अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Palamu : लालमोहन विश्वकर्मा की बॉडी उनके ही घर के कमरे में फंदे पर लटकी हालत में मिली। उनके घरवालों का कहना है कि करीब 55 साल के लालमोहन विश्वकर्मा ने खुदकुशी कर ली है। बड़ी बहू ने उनके खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करायी थी। बहू शिवानी देवी ने ससुर पर प्रताड़ित और मारपीट करने का इल्जाम लगाया था। वह अपने पति यानी मृतक लालमोहन विश्वकर्मा के बड़े बेटे बीरेंद्र विश्वकर्मा के साथ महिला थाना गयी थी। वहां उसने पुलिस को बताया था कि ससुर उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। उसने इल्जाम लगाया था कि ससुर उसे प्रताड़ित करते और मारते-पीटते हैं। शिवानी देवी की शिकायत पर लालमोहन विश्वकर्मा को थाना बुलाया गया। वहां, उन्हें घंटों बैठाकर रखा गया और फिर छोड़ दिया गया। लालमोहन से पूछताछ के बाद शाम को उन्हें बेटे बीरेंद्र विश्वकर्मा के साथ घर भेज दिया।
मृतक के बेटे बीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पापा रोज की तरह रात को घर पहुंचे और खाना खाकर सो गए। शुक्रवार सुबह देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ दिया गया। अंदर लालमोहन का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तुरंत छतरपुर पुलिस को सूचना दी। सब इंस्पेक्टर अशोक टोप्पो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि क्या मामला है हमलोग जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : भाजपा के नेता बार-बार सेना का कर रहे अपमान : झामुमो
इसे भी पढ़ें : आमिर खान को बदलना पड़ा ‘सितारे जमीन पर’ का डिस्प्ले इमेज… जानें वजह
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 114 अधिकारियों को मिला प्रमोशन… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : गर्मी में बालों के पसीने से आती है बदबू, राहत पाने के प्रभावी नुस्खे जानें यहां

