Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 04:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रंगदारी नहीं मिलने पर करता था फौजी कार्रवाई, मोस्ट वांटेड सहित दो धराया
Headlines

रंगदारी नहीं मिलने पर करता था फौजी कार्रवाई, मोस्ट वांटेड सहित दो धराया

May 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोस्ट वांटेड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के बुढ़मू थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटि (टीएसपीसी) का मोस्ट वांटेड कमांडर दिवाकर गंझू सहित दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी पिस्तौल, छह जिंदा गोली, टीएसपीसी का पर्चा, चार राउटर, तीन पावर बैंक, पांच मोबाइल और चार मोबाइल चार्जर सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया। DIG सह SSP चंदन सिन्हा ने मीडिया को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अपने दस्ते के साथ दिवाकर चैनगढ़ा, गम्हरिया में लेवी वसूलने और क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए किसी बड़ी योजना को अंजाम देने के फिराक में है। साथ ही पतरातू की आरे से आने वाले राहगीरों को रोककर उन लोगों का मोबाईल चेक रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं। सूचना के बाद खलारी डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए बुढ़मू थाना क्षेत्र के चैनगढ़ा, गम्हरिया जंगल से दिवाकर गंझू और अक्षय गंझू को गिरफ्तार किया है जबकि तीन-चार उग्रवादी जंगल झाड़ी का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

दिवाकर उग्रवादी जगु गंझू के कहने पर करीब 15 साल पहले टीएसपीसी संगठन में शामिल हुआ था। जगु गंझू का वर्ष 2018 में पुलिस काउंटर में मारे जाने और एरिया कमांडर दिनेश राम के जेल जाने के बाद दिवाकर टीपीसी के एरिया कमांडर बना दिया गया। तेजी से वह अपराध जगत में अपना पांव जमा लिया और बन गया मोस्ट वांटेड। ये बुढ़मू, उरीमारी, भुरकुंडा, पतरातू, बड़कागांव, केरेडारी क्षेत्र में हो रहे विकास कार्य में, क्रसर मालिक से, ईंट भट्ठा मालिक से और जमीन कारोबारी से रंगदारी लेते थे। वहीं, रंगदारी नहीं देने वालों के खिलाफ फौजी कार्रवाई करते हुए आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलाते थे। एसएसपी ने बताया कि उन्होंने बताया कि उग्रवादी दिवाकर के खिलाफ कुल 18 मामले दर्ज हैं।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : भाजपा के नेता बार-बार सेना का कर रहे अपमान : झामुमो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleOMG! शहर में घुस आया जंगली हाथी, मचा हड़कंप
Next Article बहू ने लगाया ऐसा इल्जाम, ससुर ने उठा लिया खौफनाक कदम

Related Posts

बिहार

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
Headlines

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026

बिहार की कमान अब सैयद अता हसनैन के हाथ, बने राज्य के 43वें राज्यपाल

March 14, 2026

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.