अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर लगातार बैठकें और आंदोलन हो रहे हैं। इसी क्रम में बीते 24 अप्रैल को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में रैंप का निर्माण कार्य फिर से शुरू किया गया, जिसके बाद विरोध तेज हो गया है। शनिवार को रांची में एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने बताया कि रैंप का मुद्दा अभी खत्म नहीं हुआ है और आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि “आदिवासी बचाओ मोर्चा” इस मुद्दे को लेकर सक्रिय है और प्रदेश में आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है। गीताश्री उरांव ने कहा कि अब तक पेसा कानून को राज्य में प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया है, जबकि यह आदिवासियों के हक से जुड़ा हुआ है। इन तमाम मुद्दों को लेकर 27 मई को कार्यकर्ता और आदिवासी संगठन राजभवन में मार्च करेंगे और 4 जून को पूरे झारखंड में बंद का आह्वान किया गया है। संगठनों की मांग है कि सरकार रैंप निर्माण पर पुनर्विचार करे और पेसा कानून को शीघ्र लागू करे, ताकि आदिवासियों के हक और पहचान की रक्षा हो सके।
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी के बिहार वाले कार्यक्रम में बड़ा बदलाव… जानिये क्या
इसे भी पढ़ें : रंगदारी नहीं मिलने पर करता था फौजी कार्रवाई, मोस्ट वांटेड सहित दो धराया
इसे भी पढ़ें : घर के बाहर सो रही थी महिला, कुछ लोग आए और फिर…
इसे भी पढ़ें : बिहार स्वास्थ्य विभाग में 2500 से ज्यादा पदों पर वेकैंसी
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 114 अधिकारियों को मिला प्रमोशन… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : IPL 2025 कल से फिर शुरू, आरसीबी और केकेआर के बीच पहला मुकाबला
इसे भी पढ़ें : जंगल में घुसे जांबाजों पर कहर बनकर गिरा ठनका, फिर…
इसे भी पढ़ें : बहू ने लगाया ऐसा इल्जाम, ससुर ने उठा लिया खौफनाक कदम

