Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 17 September, 2026 • 09:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में 3533 लोगों को मिला अपना घर, DC भजंत्री ने कराया गृह प्रवेश
Headlines

रांची में 3533 लोगों को मिला अपना घर, DC भजंत्री ने कराया गृह प्रवेश

May 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रांची
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : बहुत खुश हैं सर हमलोग… सोचे भी नहीं थे कि अपना घर बना पायेंगे… लेकिन सरकार ने ये सपना भी पूरा कर दिया… पहले हमलोगों का खपरैल घर था, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जो कैंप लगा था, उसमें फॉर्म भरे थे… अब अपना घर मिल गया है… सबको बहुत-बहुत धन्यवाद… सरकार को धन्यवाद…. यह कहना था नगड़ी प्रखंड के साहेर पंचायत के रहने वाले अजय नायक और उनकी पत्नी का। दोनों की खुशी का आज ठिकाना नहीं था। दोनों का सपना आज सच हो गया था। हेमंत सरकार की अबुआ आवास योजना के तहत उन्हें उनका सपनों का आशियाना मिल गया। रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने पति-पत्नी को घर की चाबी दी। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष, सदस्य एवं लाभुक के साथ फीता काटकर उनका गृह प्रवेश कराया। मौके पर डीडीसी दिनेश कुमार यादव, बीडीओ, सीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी मौजूद थे।

रांची में 3533 लाभुकों ने किया अबुआ आवास में गृह प्रवेश

बता दें कि आज यानी 17 मई को रांची जिला के सभी 18 प्रखंडों में अबुआ आवास योजना के लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। पूरे जिले में 3533 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। सभी प्रखंडों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वरीय पदाधिकारियों ने लाभुकों को गृह प्रवेश करवाया। अनगड़ा में 272, बेड़ो में 171, बुंडू में 94, बुढ़मू में 149, चान्हो में 290, ईटकी में 150, कांके में 355, खलारी में 203, लापुंग में 124, माण्डर में 288, नगड़ी में 161, नामकुम में 369, ओरमांझी में 165, राहे में 99, रातू में 152, सिल्ली में 219, सोनाहातू में 101 और तमाड़ प्रखंड में 171 लाभुकों ने अपने अबुआ आवास में गृह प्रवेश किया।

auto

अबुआ आवास के लाभुकों ने साझा किये अपने अनुभव

नगड़ी के साहेर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना के लाभुकों ने डीसी मंजूनाथ भजंत्री के सामने अपने खुसी का इजहार किया। लाभुकों ने बताया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में योजना के लाभ के लिए उन्होंने आवेदन दिया था और अब उनका सपना पूरा हुआ है। डीसी ने कहा कि अन्य लाभुक जिन्हें किस्त का भुगतान किया गया है वो जल्द अपना आवास निर्माण करायें, आवास संपूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित कर उनका गृह प्रवेश कराया जायेगा। रांची जिला में अबुआ आवास योजना अंतर्गत 13065 लाभुकों को पहली, 11724 लाभुकों को दूसरी एवं 8468 लाभुकों को तीसरी किस्त का भुगतान किया जा चुका है।

मंईयां सम्मान से स्वावलंबी बनें महिलाएं : डीसी

कार्यक्रम के दौरान डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मंईयां सम्मान से स्वावलंबी बनने की बात कही। योजना की लाभुकों से उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह मिलने वाले ढाई हजार की सम्मान राशि से वो अपनी आर्थिक स्थिति और मजबूत कर सकती हैं, जिला प्रशासन द्वारा योजना की लाभुकों को अण्डा उत्पादन एवं बकरी पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अप्रैल 2025 तक मंईयां सम्मान योजना के 3051 लाभुकों के बीच 1,59300 चूजे और 350 लाभुकों के बीच 730 बकरियों का वितरण किया गया है।

डीसी ने साहेर पंचायत के ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने बीडीओ-सीओ को छूटे हुए योग्य व्यक्ति का पेंशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोई समस्या हो तो अबुआ साथी (9430328080) पर बतायें।

इसे भी पढ़ें : चार जून को आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद का ऐलान… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचार जून को आदिवासी संगठनों का झारखंड बंद का ऐलान… जानें क्यों
Next Article RPF के 10 जवान सस्पेंड… जानें वजह

Related Posts

Headlines

हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड जीरो पर उतरे सीएम और शिवराज, बोले- देंगे नुकसान का पाई-पाई मुआवजा

September 16, 2026
Headlines

दुर्गा पूजा से पहले होगा नुकसान का पूरा सर्वे, केंद्र को जाएगी रिपोर्ट : सीएम सम्राट

September 16, 2026
Headlines

मरीजों को बिना वजह रेफर करने का खेल होगा बंद, सचिव बोले- लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 17 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 17, 2026

बिहटा एयरपोर्ट की राह से हटेंगे सारे रोड़े, गृह सचिव दिये तुरंत एक्शन के निर्देश

September 16, 2026

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026

बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार, हर खेत का होगा सर्वे : मंत्री विजय सिन्हा

September 16, 2026

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.