Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 08:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बारिश-आंधी से भयंकर तबाही, ठनका से 35 की मौ’त
Headlines

बारिश-आंधी से भयंकर तबाही, ठनका से 35 की मौ’त

May 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बारिश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Palamu : पलामू प्रमंडल में बुधवार दोपहर आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। एनएच पर पेड़ गिर गये। साथ ही ठनका गिरने से 35 मवेशियों की मौत हो गयी। सबसे अधिक मनिका में 28 मवेशियों की मौत एक ही जगह पर हो गयी। आंधी से कई गरीबों के आशियाने उजड़ गए। करकट सीट उड़ गये। भारी नुकसान सामने आया है। सतबरवा में जोरदार आंधी-पानी के साथ ओले गिरे। इस दौरान पेड़-पौधे गिर गए, वहीं कई दुकानों के करकट सीट उड़ गये। अपराह्न 12 से बारिश शुरू हुई। रुक-रुककर तीन बजे तक होती रही। कुट्टीपर स्थित मंटू प्रसाद के होटल का करकट सीट तेज हवा में उड़ गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने में एक पेड़ सड़क पर गिर गया। प्रदीप सोनी ने बताया कि सेहरा-बोहता मोड़ पर बड़ा पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। लोग वैकल्पिक सड़क का इस्तेमाल करके सतबरवा तथा लेस्लीगंज आते-जाते दिखे। आंधी के कारण खामडीह, रजडेरवा में एनएच पर कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गये, जिससे सड़क जाम हो गया। बुधवार साप्ताहिक हाट पर प्रभाव पड़ा। मोहम्मद अकबर ने बताया कि बकोरिया में नेशनल हाईवे 75 पर मंदिर के आगे पेड़ गिर गया है। आवागमन बाधित रहा।

बिजली विभाग के मुकेश कुमार, विद्युत मिस्त्री मानकी राज ने बताया कि सतबरवा ग्रिड की तरफ जाने वाली सड़क पर मोटा पेड़ गिर जाने से लोहे के दो पोल क्षतिग्रस्त हो गए। बकोरिया बाजार के 33 केवीए इंनकमिंग लाइन पर पेड़ गिरने से विद्युतापूर्ति बंद है। तुंबागड़ा फीडर अंतर्गत मोटा पेड़ गिरने से क्रॉस झुक गया और बिजली बाधित है। डबरा फीडर अंतर्गत ठेमा की लाइन फिलहाल बंद रहेगी। इधर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि 57 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। खेत में किसानों को खरीफ फसल की तैयारी के दौरान फायदा होगा। साइक्लोनिक असर के कारण बारिश हो रही है। एक तरफ से इसे प्री-मानसून बारिश भी कहा जा सकता है।

auto

सतबरवा से सटे लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के विशुनबांध पंचायत के ब्यांग गांव में बुधवार को हुए आकाशीय बिजली गिरने से 28 पशु की मौत हो गई। सभी पशु एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली हुआ, जिससे पशुधन की मौत मौके पर ही हो गई। मनोज यादव के तीन, गुलाटी यादव के दो, गंगेश्वर यादव के तीन, देवन यादव के दो, छतन यादव के दो, कमलेश यादव के दो, राजू यादव के एक, दिलेश्वर यादव के एक और दामोदर यादव के 12 पशु शामिल हैं।

जिले के रामगढ प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के सरहुआ गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी। आकाशीय बिजली गिरने करम के पेड़ पर हुआ। नीचे बारिश के पानी से बचने के लिए चारो मवेशी खड़े थे। चपेट में आने से सभी की मौत हो गयी। पेड़ भी जल गया। मृत मवेशियों में दो गाय और दो बैल शामिल है।

जीतेन्द्र भुईयां के एक बैल, लाल साहेब भुईयां की एक गाय, जीतेन्द्र तूरी की एक गाय एवं ईश्वर भुईयां के एक बैल की मौत हुई है। घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दे दी गयी है। अंचल प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है। जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत में आकाशीय बिजली गिरने से धुज महतो की तीन भैस की मौत हो गयी। बारिश के पानी से बचने के लिए तीनों भैस पेड़ के नीचे खड़ी थी। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से तीनों चपेट में आए।

इसे भी पढ़ें : हेमंत हैं बेदाग, तो घोटाले की CBI से कराएं जांच : सुदेश

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleUPSC में विभिन्न पदों पर Vacancy, जानें कौन कर सकता है आवेदन
Next Article ACB की बड़ी कार्रवाई, शराब घोटाला मामले में तीन और गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026
Headlines

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026
झारखंड

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नरेंद्र मोदी की जनसेवा के बेमिसाल 25 साल, जानें क्या बोल गए बाबूलाल

September 18, 2026

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026

भट्ठी की तपिश में भूल गए थे सेहत, BFCL ने टटोली 70 कर्मियों की नब्ज

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.