Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 11:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पूर्वोत्तर राज्यों में 75 हजार करोड़ निवेश करेगा रिलायंस
बिजनेस

पूर्वोत्तर राज्यों में 75 हजार करोड़ निवेश करेगा रिलायंस

May 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
रिलायंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

New Delhi : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पूर्वोत्तर राज्यों में अपने निवेश को 75 हजार करोड़ करने का लक्ष्य रखा है। अभी कंपनी का इन राज्यों में करीब 30 हजार करोड़ का निवेश है। यानी अगले पांच वर्षों में रिलायंस इन राज्यों में करीब 45 हजार करोड़ रुपये का नया निवेश करने जा रही है। मुकेश अंबानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रही ‘राइजिंग नॉर्थईस्ट इन्वेस्टर्स समिट’ में बोल रहे थे। सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी के वजह से सफल हुए ऑपरेशन सिंदूर पर मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री मोदी और देश को बधाई देते हुए उन्होंने अपनी बात शुरू की।

अंबानी ने बताया कि यह प्रस्तावित निवेश 25 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा करेगा। राज्यों में 350 बायोगैस संयंत्र स्थापित करने की प्रतिबद्धता भी मुकेश अंबानी ने जताई। जियो का जिक्र करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो का 5जी नेटवर्क पूर्वोत्तर राज्यों की करीब 90 फीसदी आबादी तक पहुंच गया है। 50 लाख लोग जियो 5जी नेटवर्क से जुड़े हैं और इस वर्ष यह संख्या दोगुनी हो जाएगी। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनसे सीधी खरीद को रिलायंस रिटेल प्रोत्साहित करेगा। प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि आपके प्रयासों से पूर्वोत्तर हाशिये से निकल कर भारत के विकास के नक्शे पर उभर आया है।

स्वास्थय के क्षेत्र में रिलायंस फाउंडेशन के कामों पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन ने मणिपुर में 150 बिस्तरों वाला कैंसर अस्पताल स्थापित किया है। इसके साथ ही फाउंडेशन जीनोमिक डेटा का उपयोग करके स्तन कैंसर की देखभाल के लिए मिजोरम विश्वविद्यालय के साथ सहयोग कर रहा है। गुवाहाटी में फाउंडेशन ने एक एडवांस म्लीक्यूलर डायग्नोस्टिक और रिसर्च प्रयोगशाला बनाई है। यह भारत में सबसे बड़ी जीनोम सीक्वेंस क्षमताओं से लैस होगी। उत्तर-पूर्व राज्यों में रिलायंस फाउंडेशन सभी आठ राज्यों के साथ मिलकर ओलंपिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा, जिनसे निकले युवा ओलंपिक में पदक विजेता बन सकेंगे।

इसे भी पढ़ें : न्यूयॉर्क में दिखेगा भारतीय सिनेमा और फैशन का समागम… जानें कब

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleन्यूयॉर्क में दिखेगा भारतीय सिनेमा और फैशन का समागम… जानें कब
Next Article 1021 रेल पैसेंजर्स से वसूले गये करीब 6 लाख… जानें क्यों

Related Posts

बिजनेस

जियो की आंधी के आगे थमी एयरटेल की रफ्तार… जानें कैसे

October 30, 2026
बिजनेस

5 साल की जिद और फिर मक्के के छिलके से लिख डाली कामयाबी की नई इबारत

October 24, 2026
Headlines

रोमिंग का वादा कर विदेश में छोड़ा बेसहारा, पटना उपभोक्ता आयोग ने एयरटेल पर ठोका हर्जाना

October 23, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

10 साल पुराने जमीन के लफड़े में मारा गया रामू, पांच सगे भाई गिरफ्तार

November 1, 2026

जेसोवा मेला : चौथे दिन उतरा गांव का सुकून, रात होते ही गिटार की धुनों पर थिरकी रांची

November 1, 2026

मालिक की पत्नी पर गंदी नजर और गल्ले से रोज की चोरी का नतीजा है सेल्समैन का कत्ल, SP क्या बोले… देखें वीडियो

November 1, 2026

न फीस का डर, न कमरे का किराया… ‘सम्राट विजन’ से यूं गढ़े जा रहे कल के अफसर

November 1, 2026

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.