Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 01:04 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बासुकीनाथ की बढ़ाई गयी सुरक्षा, ज्योति ने यहां भी शूट किया था वीडियो
Headlines

बासुकीनाथ की बढ़ाई गयी सुरक्षा, ज्योति ने यहां भी शूट किया था वीडियो

May 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ज्योति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Dumka : जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा द्वारा बासुकीनाथ मंदिर का भी वीडियो शूट किया था। इसको लेकर बासुकीनाथ धाम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मंदिर की सुरक्षा में लगाया गया है। साथ ही मंदिर के इर्द-गिर्द सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है, ताकि मंदिर परिसर की गतिविधियों को देखा जा सके।
वर्ष 2023 में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने सुल्तानगंज से लेकर देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर और बासुकीनाथ मंदिर का वीडियो शूट किया था। जासूसी के आरोप में उसकी गिरफ्तारी के बाद देवघर के बैद्यनाथ धाम मंदिर और बासुकीनाथ धाम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जिला प्रशासन अलर्ट है।

झारखंड के दुमका से करीब 24 किलोमीटर की दूरी पर दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर बाबा बासुकीनाथ धाम का मंदिर है। यूं तो यहां सालोंभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, लेकिन श्रावण माह के दौरान यहां काफी भीड़ उमड़ती है। यहां बिहार के उत्तरवाहिनी अजगैबीनाथ से जल लेकर श्रद्धालु देवघर के बैद्यनाथ धाम के रास्ते बाबा बासुकीनाथ तक पहुंचे हैं।

Advertisement Advertisement

पिछले दिनों आईएसआई के लिए काम के आरोप में हरियाणा निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद अचानक से बासुकीनाथ धाम मंदिर और बैद्यनाथ धाम मंदिर सुर्खियों में आ गया है। ज्योति मल्होत्रा ने 2023 में इन धार्मिक स्थलों की यात्रा की थी और मंदिर परिसर में वीडियो बनाकर यू-ट्यूब पर अपलोड किया था। जिसमें सुल्तानगंज का अजगैबीनाथ मंदिर, बैद्यनाथ धाम मंदिर, बासुकीनाथ मंदिर और जसीडीह रेलवे स्टेशन का विस्तार पूर्वक चित्रण किया गया था।

ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही देवघर और बासुकीनाथ यात्रा को लेकर बनाई गई वीडियो काफी चर्चा है। लोगों का कहना है कि इस वीडियो को किस दृष्टिकोण से बनाया गया अथवा इसका क्या मकसद था इसको लेकर भी खुफिया एजेंसी को जांच करने की जरूरत है।

इस संबंध में जरमुंडी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक श्यामानंद मंडल ने बताया कि बासुकीनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस टीम के साथ-साथ रात्रि गश्त की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। इसके साथ ही बासुकिनाथ मंदिर सहित मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों में दर्जनों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : 1021 रेल पैसेंजर्स से वसूले गये करीब 6 लाख… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleSCL में सहायक पदों के लिए vacancy, ग्रेजुएट उम्मीदवार करें आवेदन
Next Article अखंड सुहाग के लिए 26 को सुहागिनें करेंगी वट सावित्री व्रत, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.