अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Varanasi : शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगाम कसने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ सड़कों पर भ्रमण किया। उन्होंने कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर इंगलिशिया लाइन और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर ई-रिक्शा, ऑटो और ई-ऑटो के कागजातों की जांच की और अभियान की निगरानी की। उन्होंने सुगम यातायात के लिये बनाये गये विशेष-प्लान का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस अफसरों को दिशा निर्देश दिया।
कमिश्नर ने निर्देश दिए कि काशी क्षेत्र में केवल बारकोड युक्त स्टीकर वाले ई-रिक्शा और ई-ऑटो को ही संचालन की अनुमति होगी। इसके साथ ही, निर्धारित रूट और परमिट व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। शहर क्षेत्र में केवल सिटी परमिट वाले वाहन ही चल सकेंगे, जबकि ग्रामीण परमिट वाले वाहन केवल ग्रामीण क्षेत्रों तक सीमित रहेंगे। ग्रामीण इलाकों के ऑटो का शहरी क्षेत्रों में प्रवेश सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर
वाराणसी शहर की मुख्य सड़कों और बाज़ार क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम के साथ समन्वित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान में 108 ई-रिक्शा सीज़ किए गए। वहीं, 745 का चालान किया गया। इस दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव वंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व यातायात एवं सम्बन्धित थाना प्रभारी मौजूद रहे ।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी का पटना में भव्य रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : झारखंड में होम गार्ड के 1614 पदों पर vacancy
इसे भी पढ़ें : निधि द्विवेदी ने पाकुड़ SP का लिया चार्ज, क्या बोल गयीं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : विराट कोहली की RCB आज IPL प्लेऑफ में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी



