Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 01:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PM मोदी का पटना में भव्य रोड शो… देखें वीडियो
Headlines

PM मोदी का पटना में भव्य रोड शो… देखें वीडियो

May 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। गुरुवार शाम 4.30 बजे पटना हवाई अड्डा पहुंचने पर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत भाजपा के नेताओं ने उनकी आगवानी की। प्रधानमंत्री ने यहां हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट परिसर से ही प्रधानमंत्री ने रोड शो की शुरुआत की। उनका काफिला शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए शाम करीब सवा 6 बजे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय पहुंचा।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम पटना स्थित राजभवन में होगा।

Advertisement Advertisement

ऑपरेशन सिन्दूर के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली बार पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल के उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद रोड शो निकाला गया। इस दौरान प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ बेली रोड के किनारे देखने को मिली। पटना एयरपोर्ट से शेखपुरा मोड़ होते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान और इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए उनका रोड शो बिहार भाजपा कार्यालय पहुंचा ।

इस दौरान लोगों ने फूलों से प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

बेली रोड के किनारे बनाए गये बैरिकेंडिंग के पास भारी संख्या में लोग प्रधानमंत्री मोदी को देखने पहुंचे। महिलाओं ने एक सुर में कहा कि अभिनंदन हैं-अभिनंदन हैं, प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन हैं। ऑपरेशन सिंदूर के लिए महिलाओं ने मोदी को धन्यवाद दिया।

इस दौरान महिलाओं ने ‘2025 एक बार फिर नीतीश का नारा भी लगाया। सुरक्षा के मद्देनजर की गयी बैरिकेडिंग के पीछे खड़े होकर लोग मोदी-मोदी कह रहे थे। प्रधानमंत्री ने लगभग 5 किलोमीटर का रोड शो किया।

प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम पटना स्थित राजभवन में होगा। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के रोहतास जिले के बिक्रमगंज जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 50 हजार करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बिक्रमगंज से वे दोबारा पटना लौटेंगे और शुक्रवार दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम के रोड शो के दौरान अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था

प्रधानमंत्री का काफिला आने से पहले ही पुलिस और एसपीजी के अधिकारियों द्वारा सड़क की घेराबंदी कर ली गई थी। बैरिकेडिंग के बाहर किसी को आने की इजाजत नहीं थी। एसपीजी ने पटना पुलिस के अधिकारियों को भी पीछे हटा दिया । जहां से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरा, वहां एसपीजी ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली ।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में होम गार्ड के 1614 पदों पर vacancy

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में होम गार्ड के 1614 पदों पर vacancy
Next Article अब केवल बारकोड स्टीकर वाले ई-रिक्शा और ई-ऑटो चलेंगे: पुलिस कमिश्नर

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.