WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। भाजपा नेता संजय जयसवाल व ललितनारायण ओझा के प्रयास से लॉक डाउन के बीच बुधवार को पिस्का मोड़ के शारदा बैटरी गली लेन और शांति नगर में जरूरतमंद ठेल, खोमचा एवं मजदूरों के बीच कच्चा अनाज का वितरण किया गया। कोई गरीब भूखा न रहे इसी उद्देश्य के साथ भाजपा ने घर-घर अनाज पहुँचाने का बीड़ा उठाया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार मुहल्लों में जाकर गरीबों को अनाज मुहैया कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम लगातार चल रहा है। मोदी आहार वितरण कार्यक्रम के तहत अनाज वितरण किया जा रहा है। इसमें मंतोष सिंह, सुखदेव नगर मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार जयसवाल, दीपक सिंह, राजू ओझा, तरुण कुमार जयसवाल,शुभम जयसवाल, अविनाश राय, दयाराय सहित अन्य की प्रमुख भूमिका है।

